{"_id":"6297072ee22a01202c178977","slug":"one-lakh-rupees-looted-from-money-exchange-shop-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: मनी एक्सचेंजर की दुकान से एक लाख रुपये लूटे, चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: मनी एक्सचेंजर की दुकान से एक लाख रुपये लूटे, चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
Wed, 01 Jun 2022 12:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:02 PM IST
सार
एडीसीपी 4 तुषार गुप्ता का कहना है कि जहां वारदात हुई, उस दुकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इलाके में आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं कुछ फुटेज हाथ लगी है, जोकि साफ नहीं है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जहां पूरे पंजाब में पुलिस अलर्ट पर है, वहीं लुटेरे अपना खेल आसानी से खेल रहे हैं। लुधियाना के एलिवेटेड रोड पर हुई लूट की वारदात हल भी नहीं हुई थी कि ढंढारी कलां में एक और वारदात हो गई। पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर स्थित मनी एक्सचेंजर की दुकान को लुटेरों ने निशाना बनाया। दो बाइक पर आए चार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर दुकान से एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात के बाद सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। इसके बाद थाना फोकल प्वाइंट और चौकी ढंढारी कलां की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने ढंढारी खुर्द स्थित शिव कालोनी निवासी विकास कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है। विकास कुमार ने शिकायत दी है कि ढंढारी कलां स्थित भार्गव रोड पर विकास इंटरप्राइजेज नाम से मनी एक्सचेंजर की दुकान है।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर को वह खाना खाने घर गया था। उसने दुकान पर अपने दोस्त सरोज दत्त को बिठा दिया था, जो छात्र है और उसकी दुकान पर भी काम करता है। सरोज का कहना है कि दुकान के अंदर पहले दो युवक आए थे, जोकि पैसे भेजने के बारे में पूछने लगे। फिर दो युवक और अंदर आ गए। आते ही युवकों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया था। इसके अलावा युवकों के पास तेजधार हथियार भी थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने डरा धमकाकर गल्ले से एक लाख रुपये नकदी लूट ली और धमकाते हुए फरार हो गए। दुकान मालिक विकास का कहना है कि चार लुटेरे दो बाइक पर थे, चारों क्लीन शेव थे। इस मामले में एडीसीपी 4 तुषार गुप्ता का कहना है कि जहां वारदात हुई, उस दुकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इलाके में आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं कुछ फुटेज हाथ लगी है, जोकि साफ नहीं है। फिलहाल जांच की जा रही है।