{"_id":"25fbe0b4d978560534e11c7e618122e3","slug":"one-crore-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम एक करोड़ की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन बेचने के नाम एक करोड़ की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 29 Jun 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत तरीके से जमीन बेचने के नाम एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने 6 व्यक्तियों खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बलजीत सिंह निवासी गांव मौली बैदवान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। केस की जांच ईओ विंग की ओर से की गई थी। पुलिस ने सुभाष चंद निवासी गांव बलटाणा की शिकायत पर बलजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, परमिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, बलजीत कौर तथा कुलदीप कौर के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष चंद ने बताया कि इन व्यक्तियों ने बाकरपुर में एक जमीन के जाली कागजात तैयार करके जमीन का सौदा किया था। जमीन का बयाना एक करोड़ रुपये ले लिया।
यह बयाना बलजीत सिंह निवासी गांव मौली बैदवान ने लिया था। बलजीत सिंह का कहना था कि इस जमीन की असल मालिक बलजीत कौर तथा कुलदीप कौर हैं। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि इस जमीन की असली मालिक नच्छत्तर कौर, करमजीत कौर तथा अमरजीत कौर हैं। इन तीनों के नाम यह जमीन उनके पिता बसता सिंह ने ट्रांसर्फर डीड कराई हुई थी। जबकि माल रिकार्ड मुताबिक चरन कौर निवासी बाकरपुर को हिस्सेदार नहीं बनाया गया।
विज्ञापन