फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one arrested for sending fake email to ut Guest house

गलतियों से भरी ईमेल ने ‘जॉली एलएलबी’ को पहुंचाया जेल, देखें कहां हुई गलती

Mon, 22 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
one arrested for sending fake email to ut Guest house
फर्जी ईमेल भेजने के मामले में गिरफ्तारी - फोटो : Demo Pic
दिल्ली से पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को बीए एलएलबी की परीक्षा देने आए युवक को पुलिस ने विदेश मंत्रालय की ओर से डीसी को फर्जी ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चंडीगढ़ के डीसी को यूटी गेस्ट हाउस में कमरा बुक करवाने के लिए ईमेल भेजा था। इसमें स्पेलिंग में काफी गलतियां थी और शक के आधार पर जांच की तो आरोपी पकड़ा गया। आरोपी युवक को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान दिल्ली, रोहिणी सेक्टर-18 निवासी 21 वर्षीय मोहिक सिंह के रूप में हुई। उसे रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी की परीक्षा देनी थी। आरोपी ने मंत्रालय के नाम पर शनिवार को चंडीगढ़ के डीसी को ईमेल भेजी। इसमें उसके नाम से यूटी गेस्ट हाउस में कमरा बुक करवाने को लिखा। डीसी के आदेशों पर यूटी गेस्ट हाउस में कमरा बुक करवा दिया, जिसमें रविवार को आरोपी आकर ठहरा।
विज्ञापन


ऐसे खुली फर्जीवाडे की पोल
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की ईमेल में स्पेलिंग की काफी गलतियां थीं। इसकी जांच के दौरान अधिकारियों को शक हुआ कि मंत्रालय से आने वाली ईमेल में गलतियां नहीं होती हैं। उन्होंने यूटी गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से आरोपी की आईडी चेक करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिनिस्ट्री की आईडी भी फर्जी

one arrested for sending fake email to ut Guest house
फर्जी ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
पुलिस के अनुसार आरोपी मोहिक की आईडी चेक की गई। जांच में मिला कि उसने कहीं से स्कैन करके मंत्रालय का पहचान पत्र प्राप्त कर लिया और उस पर अपना नाम व फोटो लगा लिया। हालांकि आरोपी ने बताया कि उसके मामा दिल्ली में सरकारी नौकरी करते हैं और उसने मेल उन्हीं के ऑफिस से भेजा है। सेक्टर-3 थाना प्रभारी पुलिस दिलावरी ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

दिल्ली से आए युवक ने विदेश मंत्रालय के नाम पर चंडीगढ़ के डीसी को यूटी गेस्ट हाउस में कमरा बुक करवाने के लिए फर्जी आईडी बनाकर ईमेल भेजी थी। जांच में आईडी नकली पाए जाने के बाद आरोपी मोहिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
- रामगोपाल, डीएसपी, सेंट्रल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed