फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   on duty asi brutally beaten on road by boys, video viral on social media

Video: ड्यूटी पर तैनात ASI को बदमाशों ने पीटा, वर्दी फाड़ डाली

Sun, 21 Aug 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 21 Aug 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
on duty asi brutally beaten on road by boys, video viral on social media
एएसआई को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी पर तैनात एएसआई को चार युवकों ने बीच सड़क पीटा और वर्दी फाड़ दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन


घंटाघर के पास सड़क किनारे जुआ खेल रहे चार युवकों ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर ट्रैफिक एएसआई वरिंदरपाल सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी।

पुलिस मुलाजिम से मारपीट का पता चलने पर थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर बहादुर के रोड निवासी विकास छाबड़ा उर्फ महिंदी और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जुआ खेल रहे थे युवक, रोक तो मारपीट करने लगे

on duty asi brutally beaten on road by boys, video viral on social media
एएसआई को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : अमर उजाला
एएसआई वरिंदरपाल सिंह की शिकायत के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वह घंटाघर के पास ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान वहां पर जाम की स्थिति बन गई। वह आगे देखने गया कि जाम किस कारण लगा है। आरोपी विकास छाबड़ा अपने तीन साथियों के साथ वहां पर स्टाइगर का जुआ खेल रहा था।

वरिंदर सिंह ने आरोपियों को वहां जुआ खेलने से मना किया। इसी दौरान आरोपी के साथ वरिंदरपाल सिंह की कहासुनी हो गई। विकास ने उस पर पैसे मांगने का आरोप लगा दिया। इतने में एक युवक ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और बाकी लोगों ने एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर वर्दी फाड़ डाली।

एएसआई ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी। एएसआई के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। जांच अधिकारी बलकार सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed