फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   old servant asks businessman for 10 lakh ransom In Ludhiana three arrested

पंजाब: लुधियाना में पुराने नौकर ने साथियों के साथ कारोबारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, तीन गिरफ्तार

Fri, 24 Sep 2021 06:28 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 24 Sep 2021 06:28 PM IST
सार

पुलिस ने ट्रैप लगाया और तीनों आरोपियों को उस समय दबोच लिया, जब वे रंगदारी लेने के लिए ग्यासपुरा पार्क के पास खड़े थे। आरोपियों में गुरमीत नगर निवासी अमनदीप सिंह उर्फ लक्की, पंकज यादव व गुरु अमरदास कॉलोनी निवासी उदय प्रताप को काबू किया गया है । पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
 

विज्ञापन
old servant asks businessman for 10 lakh ransom In Ludhiana three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शहर के शेरपुर चौक के पास टाइल शोरूम मालिक को फोन पर धमकियां देकर 10 लाख की रंगदारी मांगे जाने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं, बल्कि मालिक के पास काम करने वाला पुराना नौकर निकला। साजिश में उसके दो साथी भी शामिल मिले। पुलिस ने तीनों का काबू कर लिया है। आरोपियों ने प्लानिंग के तहत टाइल कारोबारी राकेश को धमकाया। आरोपियों से हथियार भी मिले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब तीनों रंगदारी लेने के लिए ग्यासपुरा पार्क के पास खड़े थे। पुलिस ने उनसे देसी पिस्तौल, दो कारतूस, तेजधार हथियार, एक स्कूटी और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने मामले में राकेश कुमार की शिकायत पर ग्यासपुरा के गुरमीत नगर निवासी अमनदीप सिंह उर्फ लक्की, पंकज यादव व गुरु अमरदास कॉलोनी निवासी उदय प्रताप को पकड़ा है।
विज्ञापन


दो दिन के रिमांड में उगलवाएगी पुलिस
आरोपी लक्की और पंकज मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर स्थित गांव नगोलिया के रहने वाले हैं । पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रूरल डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि राकेश कुमार का शेरपुर चौक पर टाइलों का कारोबार है। वीरवार को वे अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान राकेश को फोन कर आरोपियों ने धमकाया कि वह शाम तक 10 लाख रुपये लेकर ग्यासपुरा पार्क तक आ जाए। नहीं तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। राकेश ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

 
28 अगस्त को 80 हजार रुपये लूटे थे
डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि राकेश कुमार से पहले भी लूट हो चुकी है। 28 अगस्त को राकेश कुमार दुकान बंद कर घर जाने लगे तो आरोपियों ने बाइक पर पीछा किया और टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने इलाके में एक के बाद एक तीन से चार लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी पंकज यादव राकेश के पास करता था काम
डॉ. सचिन गुप्ता और एडीसीपी-4 रूपिंदर कौर सरां ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पंकज यादव पहले राकेश कुमार के पास काम करता था। उसे राकेश कुमार के बारे में पूरी जानकारी थी कि वे कब दुकान पर आते हैं और कब उन्हें कौन मिलने आता है। यहां तक कि उसे राकेश के पारिवारिक सदस्यों के बारे में भी पता था। पंकज को यह भी पता था कि राकेश काफी डरपोक है। राकेश से लूटपाट के बाद आरोपियों को लगा कि राकेश सॉफ्ट टारगेट है।

 
अमनदीप ने सुल्तानपुर से मंगवाया था पिस्तौल
डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि पिस्तौल अमनदीप से बरामद हुआ है। अमनदीप ने उत्तरप्रदेश के जिला सुल्तानपुर से सस्ते दामों में पिस्तौल मंगवाया था । इसके अलावा आरोपियों से जो एक्टिवा बरामद हुई है, उसकी जांच की जा रही है कि चोरी की है या फिर तीनों में से किसी अन्य की। बाकी पुलिस उस बाइक का भी पता लगाने में जुटी है, जिस पर सवार होकर आरोपियों ने राकेश से पहले भी लूट की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed