{"_id":"64b3ae72f6c1de54570b13eb","slug":"old-man-shot-dead-in-moga-of-punjab-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में बड़ी वारदात: दिन दहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, चार बदमाशों ने घर में ही ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में बड़ी वारदात: दिन दहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, चार बदमाशों ने घर में ही ली जान
Sun, 16 Jul 2023 02:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jul 2023 02:18 PM IST
सार
डीएसपी सिटी भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक का छोटा बेटा शिबू छह साल से फरीदकोट जेल में है। उसके खिलाफ करीब 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पर्चा दर्जकर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
बुजुर्ग की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के शहीद भगत सिंह नगर में दिन दहाड़े एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। वारदात के समय वह अपनी पत्नी के साथ थे। चार लोग घर में आए और 65 वर्षीय संतोख सिंह के ऊपर दो फायर करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मोगा के एसएसपी पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि एक बजे के करीब चार लोगों ने आकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही उनके बेटे जगमोहन के बारे में पूछा और जब बताया कि वह घर पर नहीं है तो अचानक रिवॉल्वर निकालकर उनके पति पर दो गोलियां चला दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद डीएसपी सिटी भूपिंदर सिंह ने बताया कि एक बजे दिनदहाड़े मोगा के शहीद भगत सिंह नगर में बुजुर्ग का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मौके पर मोगा एसएसपी भी पहुंचे और सभी सीनियर अधिकारी पहुंचकर सीसीटीवी चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक का छोटा बेटा शिबू छह साल से फरीदकोट जेल में है। उसके खिलाफ करीब 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पर्चा दर्जकर आगामी कार्रवाई करेगी।