फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   old man murder in yamunanagar

परिवार से अलग घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, नजदीकी पर शक की सुई

Thu, 28 Jun 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Thu, 28 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
 old man murder in yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर
गांव मेहरमाजरा में गर्मी के चलते घर के बाहर खुले प्रांगण में चारपाई पर सो रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग गेंदा राम की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग अपने दोनों बेटों से अलग सौ गज के प्लाट में बने कमरे में रहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खेत के रास्ते फरार हो गया।
विज्ञापन


चीख की आवाज सुनकर जब पड़ोस में रह रहा मृतक का भतीजा इंद्रराज मौके पर पहुंचा, तो आरोपी वहां से भाग चुका था और खून से लथपथ गेंदा राम दम तोड़ चुके थे। वारदात को अंजाम देने में किसी नजदीकी का हाथ बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर जगाधरी डीएसपी राजिंद्र सिंह, बुड़िया थाना एसएचओ बलराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, रात को ही करीब दो घंटे तक पुलिस ने खेतों में आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


सीन आफ क्राइम की टीम ने भी मौके का मुआयना कर जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई कर दी है। दस सालों से बेटों से अलग
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरा बनाकर रहता था मृतक 
मेहरमाजरा निवासी गेंदाराम (72) करीब दस साल से अपने दो बेटों से अलग सरकार की योजना के तहत मिले सौ गज के प्लाट में कमरा बनाकर रहते थे। छोटा लड़का प्रवीण उसे खाना देता था। मंगलवार रात को छोटे लड़के की पत्नी उसे खाना देकर चली गई। इसके बाद गेंदाराम कमरे के बाहर खुले प्रांगण में लगे पेड़ के नीचे चारपाई पर सो गया।

रात करीब सवा 11 बजे गेंदाराम के पड़ोस में रह रहे उसके भतीजे इंद्रराज को चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वे गेंदाराम के पास पहुंचे तो उसने देखा कि गेंदाराम चारपाई के पास खून से लथपथ नीचे पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन व चेहरे पर तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान थे। उसने तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने सूचना सरपंच को दी। सरपंच जसबीर ने मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शराब पिलाकर हत्या करने की भी आशंका 
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को गेंदाराम दो जाड़ (दांत) निकलवा कर आया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को करीब दस बजे कोई व्यक्ति उसके पास आया था। इस दौरान दोनों ने यहां शराब पी थी। आशंका यह भी जताई जा रही है कि आरोपी ने पहले गेंदाराम के साथ शराब पी, इसके बाद उसकी हत्या की दी।  

रात को दो घंटे तक चला सर्च अभियान 
मेहरमाजरा में मर्डर होने की सूचना पर सबसे पहले दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन मामला बड़ा होने पर पुलिस ने एसएचओ को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद जगाधरी डीएसपी राजेंद्र व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर आई। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग के घर के पीछे खेतों में बैटरियों की सहायता से सर्च अभियान चलाया। पुलिस रात करीब डेढ़ बजे तक मौके पर सर्च अभियान चलाती रही, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया।  

वारदात को अंजाम देने में किसी नजदीकी का हो सकता है हाथ 
70 साल के बुजुर्ग की किसी के साथ क्या दुश्मनी हो सकती है। यही बात पूरा गांव कह रहा है। लेकिन जिस बेरहमी से हत्या की गई है। उससे तो कोई नजदीकी आदमी ही लगता है कि जिसने वारदात को अंजाम दिया हो। हालांकि खुलकर बताने में गांव का कोई व्यक्ति व परिवार सदस्य सामने नहीं आ रहा है। परिजनों ने पुलिस को मामले की जांच जल्द पूरी कर हत्यारों का सुराग लगाने की मांग की है।  

 

थाना बुड़िया के एसएचओ,एसआई बलराज ने बताया कि, मेहर माजरा में बुजुर्ग के हुए मर्डर के मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्जकर लिया गया है। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है, न ही किसी पर कोई शक जताया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed