{"_id":"585bd7894f1c1b6752e3a097","slug":"old-man-killed-with-weapons-at-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेले रह रहे बुजुर्ग की हत्या, खून सना शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकेले रह रहे बुजुर्ग की हत्या, खून सना शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और बच्चे छोड़कर चले गए थे और अकेला रह रहा था बुजुर्ग। बीती रात किसी ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना पंजाब के जालंधर की है। आदमपुर एरिया के थाना पतारा के अंतर्गत गांव नंगलशमा में एक बुजुर्ग किसान की खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक किसान की पहचान हरजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी नंगल शामा के रूप में हुई। मृतक लंबे समय से अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे घर छोड़कर जा चुके थे।
पुलिस की टीम ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसी निकटवर्ती पर हत्या की शंका जाहिर की जा रही है। मृतक के भाई सरबजीत सिंह ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसका भाई काफी साल से अकेला रह रहा था। वह शराब पीता था।
विज्ञापन
वीरवार सुबह इलाके के कुछ लोगों ने हरजीत को नहीं देखा तो उसके भाई सर्बजीत को बताया। सरबजीत ने मौके पर आकर देखा तो पाया कि हरजीत का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उस पर तेजधार हथियारों से वार किए हुए थे।
मृतक के भाई के बयानों पर हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि हत्या किसी नजदीकी ने ही की है।