फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old man died in Manimajra, daughter allegations of Murder

Manimajra: घर निर्माण के दौरान हुआ पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों से विवाद, पिटाई के बाद बुजुर्ग की मौत

Thu, 15 Dec 2022 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 12:22 PM IST
सार

बुजुर्ग की बेटी हरसिमरन कौर ने आरोप लगाए है कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार, करनैल सिंह, उसकी पत्नी सुरिंदर कौर, जमाई राजिंदर और भांजे हरविंदर ने उसके पिता जीत सिंह (61) से सुबह के समय मारपीट की।

विज्ञापन
Old man died in Manimajra, daughter allegations of Murder
बुजुर्ग की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मनीमाजरा के मोरी गेट मोहल्ले में रहने वाले बुजुर्ग की रिश्तेदारों की पिटाई के बाद मौत हो गई। बुजुर्ग की बेटी हरसिमरन कौर ने आरोप लगाए है कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार, करनैल सिंह, उसकी पत्नी सुरिंदर कौर, जमाई राजिंदर और भांजे हरविंदर ने उसके पिता जीत सिंह (61) से सुबह के समय मारपीट की। इस दौरान उसके पिता अचेत हो गए जिन्हें मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल पहुचाया गया। जहा जांच के बाद डॉंक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


आरोप है कि घर की कंस्ट्रक्शन को लेकर उनका आरोपियों के साथ 8 से 9 माह से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह भी गेट लगाए जाने को लेकर ही आरोपियों का जीत सिंह के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान सब ने मिलकर उनके पिता से मारपीट की जिसमें उनकी मौत हो गई। मौके पर काम कर रहे मिस्त्री ने बताया कि मेरे सामने सभी आरोपियों ने बुजुर्ग जीत सिंह के साथ मारपीट की है। मारपीट के दौरान ही बुजुर्ग अजीत सिंह का सिर दीवार में लगा और वह गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई। मौली जागरा थाना प्रभारी जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed