{"_id":"dcda117f6dfa979197553dc9df492844","slug":"old-man-commented-on-lady-husband-slap-and-old-man-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने पत्नी पर कमेंट किया तो पति ने मारा थप्पड़ और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग ने पत्नी पर कमेंट किया तो पति ने मारा थप्पड़ और...
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65 साल के एक व्यक्ति ने पार्क से गुजर रही नवविवाहिता पर कमेंट किया। सुनते ही पति को गुस्सा आ गया और उसने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही बुजुर्ग जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मामला मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 का है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान राम सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है। शव का फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 की पुलिस चौकी में टीका राम और केसर बहादुर नाम के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तीन अगस्त की है। मृतक राम सिंह अपने बुजुर्ग दोस्तों के साथ पार्क में बैठा था। इस दौरान नवविवाहित केसर बहादुर पत्नी संग पार्क से गुजरा। इस बीच राम सिंह ने केसर की पत्नी पर कमेंट किया। इसके बाद केसर और राम सिंह में बहसबाजी हो गई। हालांकि, बाद में पति-पत्नी वहां से चले गए।
विज्ञापन
उसी दिन शाम को फिर पति-पत्नी पार्क से गुजरने लगे तो वहां पर पहले से ही राम सिंह मौजूद था। वहां पर वह बांसुरी बजा रहा था। पति-पत्नी को आते देखकर उसने फिर केसर की पत्नी को अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। इस पर केसर सिंह गुस्से में आ गया। उसने उसकी बांसुरी छीन ली। इसके बाद दोनों में झड़प हो गई।
केसर सिंह ने राम सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही राम सिंह जमीन पर गिर गया। बेहोशी की हालत में राम सिंह के घरवाले उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गए। हालात गंभीर होने पर सिविल अस्पताल ने उसे सेक्टर-16 स्थित जीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पता चला है कि राम सिंह के पहले भी हेड इंजरी हुई थी। जिसके चलते ही थप्पड़ लगने से खून बहना शुरू हो गया था। जिससे उसकी मौत हुई।