{"_id":"5a40f5f74f1c1bbd208b8ac4","slug":"old-lady-murdered-by-five-persons-in-moga-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, 5 लोगों ने मरते दम तक पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, 5 लोगों ने मरते दम तक पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Mon, 25 Dec 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा के गांव रोडे में बेटी से मिलने आई एक बुजुर्ग महिला की जमीन विवाद में पांच लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। एएसआई वकील सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे रेशम सिंह के बयान पर हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पू, उसके भांजे हरबंस सिंह और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान बलविंदर कौर निवासी गांव फिरोजशाह जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है।
मृतका के बेटे रेशम सिंह ने बताया कि उनका अपने ताया मलकीत सिंह के बेटे रजिंदर पाल सिंह से जमीन विवाद चल रहा था, लेकिन वह उसे मारना चाहता था। वह अपनी माता बलविंदर कौर को साथ लेकर रविवार को गांव रोडे में रहती अपनी बहन कुलविंदर सिंह के घर पर आया था। रविवार रात 10 बजे उसकी मां को पेशाब जाना था। इस दौरान उन्हें उसकी बहन के परिजन कुर्सी पर उठाकर बाहर ले आए। तभी वहां उसके ताया का बेटा राजिंदरपाल उर्फ पप्पू व उसका भांजा हरबंस सिंह अपने तीन अज्ञात साथियों समेत पहुंचा।
रेशम ने बताया कि वह उसकी मां से उसके बारे में पूछने लगा। जब उसकी मां ने कोई जवाब नहीं दिया तो वह उसकी मां को बुरी तरह से पीटने लगे। इस दौरान जब उसकी बहन घर से बाहर आई तो देखा कि राजिंदरपाल, उसका भांजा हरबंस सिंह और तीन अज्ञात लोग उसकी मां से मारपीट कर रहे थे। जब उसने शोर मचाया तो वह सभी लोग एक कार में बैठकर फरार हो गए। रेशम ने बताया कि उसकी मां की मौके पर मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना थाना समालसर की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।