{"_id":"26e5cbaa6e36da8f28fdd0ccf39e595e","slug":"old-lady-looted-by-boys-run-away-with-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को कार समेत ले गया और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला को कार समेत ले गया और...
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां को कार में बिठाकर दूध लेने के लिए जाना युवक को महंगा पड़ गया। चोर उसकी मां को कार समेत ले गया। रास्ते में उसने अपने दोस्तों को भी कार में बिठा लिया। उसके बाद युवकों ने महिला से मारपीट की और उसके गहने उतार लिए। फिर युवक महिला को सुनसान रास्ते पर छोड़कर कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन
मामला पंचकूला का है। सेक्टर 7 की मार्केट में युवक अपनी मां के साथ दूध लेने आया था कि यह घटना हो गई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-आठ निवासी अरुण विनायक अपनी मां ज्योति को साथ लेकर सेक्टर-सात की डेयरी में गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां ज्योति को स्टार्ट कार में एसी ऑन कर बैठने के लिए छोड़ दिया। आसपास मौजूद एक युवक ने मौका पाकर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन
बैठते ही तेज रफ्तार में वह मार्केट से फरार हो गया। जब तक इसकी सूचना पुलिस को मिलती मौके से आरोपी फरार हो चुका था। लूटने के बाद आरोपियों ने महिला को मोरनी टी प्वायंट के पास छोड़ दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।