{"_id":"e74d3aec1f62dd232c561aa9d2d04a14","slug":"old-lady-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में महिला को बस ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर में महिला को बस ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Mon, 02 Jun 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर टू एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास रविवार को एक पीआरटीसी की बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
बस महिला के पैर पर चढ़ गई। इलाज के दौरान महिला ने सेक्टर-32 के अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रायपुर खुर्द निवासी चन्नी देवी (75) बेटे विनोद कुमार के साथ एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास सड़क पार कर रही थीं।
विनोद ने सड़क पार कर गया, लेकिन चन्नी देवी को पीआरटीसी की बस ने अपनी चपेट में लिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
सूचना पर पीसीआर की गाड़ी और सेक्टर-31 की पुलिस महिला को सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने चन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले ली, चालक अभी फरार है।
विज्ञापन