फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oil stealing from goods train in Haryana Jakhal

सिर के ऊपर दौड़ती मौत फिर भी ट्रेन से कर रहे तेल की चोरी, वाकया दातों तले अंगुली दबा लेने वाला

Sun, 26 May 2019 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाखल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाखल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Oil stealing from goods train in Haryana Jakhal
सांकेतिक तस्वीर

जाखल बठिंडा रेलवे ट्रैक पर स्थित कटारसिंह वाला रेलवे स्टेशन पर तेल से भरी गुड्स ट्रेनों से तेल चोरी करने का भंडाफोड़ हुआ है। जाखल के रेलवे सुरक्षा बल पुलिस ने तेल चोरी करने वाले सरगना के एक सदस्य को काबू किया है जबकि उसके सभी अन्य साथियों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल जाखल प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद लतीफ ने बताया कि जाखल बठिंडा रेलमार्ग पर स्थित कटार सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक ने यह सूचना दी कि यहां पर दिल्ली से बठिंडा आने वाली तेल से भरी गुड्स ट्रेनों से कई लोगों द्वारा प्लास्टिक की केन में भरकर तेल चोरी किया जाता है। 
विज्ञापन


इस काम को कुछ युवक अंजाम दे रहे हैं। जो कि ट्रेन के डिब्बों के ऊपर चढ़कर अंदर से तेल चोरी करते हैं। उन्होंने सूचना दी कि डिब्बों के ऊपर चढ़ने से ट्रेन के ऊपर से गुजरने वाली 25 हजार वोल्ट की बिजली की तारों से टकराकर कभी भी कोई बड़ा हादसा घट सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद एक टीम का गठन किया जिन्होंने कटार सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर जाकर नाकाबंदी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां पर पहुंची एक गुड्स ट्रेन से तेल चोरी करने के लिए दर्जन भर से भी ज्यादा युवक मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने हाथों में प्लास्टिक की केन ले रखी थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह युवक ट्रेन के ऊपर चढ़कर पेट्रोल चोरी करने लगे तो पुलिस ने उन पर छापामारी कर दी।

पुलिस की रेड को देखकर सभी युवक मौके से फरार हो गए और हाथों में पकड़ी केन वही मौके पर छोड़ गए। इसी रेड के दौरान उन्होंने एक तेल चोरी कर रहे युवक को काबू कर लिया। जिसकी पहचान पास के ही फूस मंडी निवासी लवदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह के रूप में हुई है। 

सभी युवक करते हैं दिहाड़ी पर काम 

लवदीप सिंह ने बताया कि उसके साथ करीब 11 युवक और थे जो कि सभी एक ठेकेदार अमन के अंदर काम करते हैं वह उन्हें प्रतिदिन का 3 सौ रुपये दिहाड़ी पर रखकर इस काम को करवाता है। उन्होंने बताया कि अमन ही उन्हें इस काम के लिए केन उपलब्ध करवाता है। तेल चोरी करने के बाद वह उसी को यह तेल सौंप देते हैं। जिसके बाद अमन यह तेल आगे सप्लाई करता है।

सभी 12 लोगों पर मामला दर्ज
रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लवदीप सिंह, सरगना अमन सिंह सहित सभी 11 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं उसके पास से 260 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया है। कुल 44 केन बरामद की गई हैं। जिसमें 13 केन भरी हुई हैं जबकि 31 खाली हैं।

एक केन में कुल 20 लीटर पेट्रोल था। उन्होंने बताया कि कटार सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर पहले भी इस प्रकार गुड्स ट्रेनों से तेल चोरी करने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed