फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   obscene things with lady constable on helpline, arrested

100 नंबर पर कॉल कर लेडी कांस्टेबल से करता था अश्लील बातें

Tue, 04 Aug 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
obscene things with lady constable on helpline, arrested

13 दिन में 100 नंबर पर 100 कॉल करने वाले और लेडी कांस्टेबल से अश्लील बातें करने वाले एक युवक व उसके साले ने पुलिस को खूब छकाया। फर्जी पते पर सिम होने और बार-बार लोकेशन बदले जाने के कारण पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


सोमवार को दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान सोहाना निवासी मुकेश व उसके साले विकास रविदास के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को फोन से ट्रेस कर काबू किया। दोनों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम से लेडी कांस्टेबल ने शिकायत दी थी। जिस नंबर से कंट्रोल रूम में कॉल की जाती थी, वह मुकेश रविदास के नाम पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मोबाइल समेत यह अपने साले विकास रविदास को दिया था। विकास पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करता और लेडी कांस्टेबलों से आपत्तिजनक बातें कर परेशान करता। मुकेश सोहाना स्थित एक स्वीट शॉप में काम करता था। जबकि, विकास किसी होटल में काम करता था। आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed