फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   objectional photo of shri guru gobind singh ji uploaded on whatsapp

छेड़छाड़ करके Whatsapp पर डाला सिखों के 10वें गुरु का फोटो, संगत भड़की

Wed, 24 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 24 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
objectional photo of shri guru gobind singh ji uploaded on whatsapp
गुरु गोबिंद सिंह
सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करे फोटो व्हाट्सऐप पर अपलोड कर दी गई, जिसके बाद संगत में रोष फैल गया। घटना हरियाणा के सिरसा की है। शहर थाना सिरसा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिटी पुलिस को इस संबंध में शमशाबाद पट्टी निवासी कमल सिंह रंधावा ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता कमल रंधावा का कहना है कि वह खेतीबाड़ी करता है। गत दिवस उसके व्हाट्स एप नंबर पर एक मोबाइल नंबर से एक फोटो भेजा गया।
विज्ञापन


फोटो सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह का था, लेकिन फोटो भेजने वाले ने उसके साथ छेड़छाड़ करके गुरु के सिर का निचला भाग अर्धनग्न औरत का जोड़ रखा था। फोटो के नीचे सिख कौम के संबंध में अश्लील और आपत्तिजनक बातें लिखी हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौम के बारे में लिखना धार्मिकता को ठेस पहुंचाना है

objectional photo of shri guru gobind singh ji uploaded on whatsapp
गुरु गोविंद सिंह जयंती पर कार्यक्रम
रंधावा का कहना है कि सिखों के गुरु की फोटो से छेड़छाड़ और उसके नीचे कौम के बारे में लिखी आपत्तिजनक बातों ने उसकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई। इसके बाद उसने जेजे पुलिस चौकी जाकर शिकायत दी। कमल रंधावा का कहना है कि जिस शख्स के नंबर से उसके व्हाट्स एप नंबर पर फोटो भेजी गई उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि रंधावा की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी, जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed