फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nurse Kidnapped outside Hospital, Horrible Exposure

नर्स के अपहरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 24 Nov 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 24 Nov 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
Nurse Kidnapped outside Hospital, Horrible Exposure

फेज-8 स्थित एक नामी अस्पताल से शनिवार को अगवा की गई नर्स के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। रविवार को नर्स खुद मोहाली कोर्ट पहुंच गई और अपने बयान दर्ज करवाए। उसने कहा है कि वह अपने जानकार के साथ गई थी और इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहती।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को एक नामी अस्पताल की स्टाफ नर्स की सहेली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सुबह ग्यारह बजे ड्यूटी खत्म कर नर्स अपने हॉस्टल जा रही थी। जैसे ही वह हॉस्टल के पास पहुंची तो उससे मिलने के लिए एक कार सवार युवक आया।
विज्ञापन


युवक ने आते ही स्टाफ नर्स से कुछ बातचीत की और मौका देखकर जबरन उसे कार में बैठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में इस संबंधी मैसेज फ्लैश कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक पुलिस ने नर्स के बारे में पता लगा लिया था। अगले दिन ही मामले में मोड़ तब आया जब नर्स खुद ही कोर्ट में पहुंच गई और अपने बयान दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed