फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nurse died under suspicious circumstances in hospital in Pathankot

Pathankot News: चार दिन पहले ज्वाइन की थी नौकरी, अब अस्पताल में लटकी मिली नर्स की लाश, परिजनों का ये आरोप

Fri, 02 Sep 2022 05:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 05:29 PM IST
सार

चार दिन पहले ही नर्स ने डल्हौजी रोड स्थित श्री राम मार्केट के निजी अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे।

विज्ञापन
Nurse died under suspicious circumstances in hospital in Pathankot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पठानकोट जिले में 22 वर्षीय नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है लेकिन, परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। थाना एक की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला पठानकोट के डल्हौजी रोड स्थित बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल का है। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के देहरा पंचायत के गांव महिला निवासी ममता के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की सगाई आर्मी जवान के साथ हो चुकी थी और तीन माह बाद युवती की शादी थी। थाना एक प्रभारी शोहरत मान ने बताया कि उक्त युवती ने नाइट शिफ्ट के दौरान अस्पताल के कमरा नंबर 13 में पंखे के साथ चुनरी बांधकर फंदा लगाया था। 
विज्ञापन


स्टाफ ने पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और दोपहर को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। लड़की के पिता रूप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी पहले आरोग्य अस्पताल में डेढ़ वर्ष से काम कर रही थी। अब चार दिन पहले ही उसने डल्हौजी रोड स्थित श्री राम मार्केट के निजी अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed