फेसबुक-व्हाट्सअप पर युवती को भेजे न्यूड वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने पटियाला के नाभा निवासी युवक पर फेसबुक व व्हाट्सअप पर अश्लील संदेश भेजने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के साथ-साथ लड़की की मौसी और मौसी की बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोठी गेट वासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब के पटियाला के नाभा वासी सुमित चोपड़ा ने उसे फेसबुक व व्हाट्सअप पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान किया। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
युवक की मौसी और उसकी बेटी पर भी केस दर्ज
युवती ने शिकायत में बताया कि नाभा में उसकी मौसी रहती है, वह वहां गई थी। उसकी मौसी की लड़की ने उस लड़के से उसकी पहचान करवाई थी।
इसके बाद वह उसे फेसबुक व व्हॉटसअप पर अश्लील संदेश भेजता रहा। एक बार वह कैथल भी आया तथा यहां पद्मा सिटी मॉल के निकट उसे बात करने के लिए कहा तथा बात न करने पर धमकी भी दी।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बबिता ने बताया कि पीड़िता ने लड़के पर अश्लील संदेश भेजने व मॉल के निकट अभद्र व्यवहार कर धमकी देने, मौसी की बेटी पर लड़के से पहचान करवाने व मौसी पर समझौता न करवाने का आरोप लगाया है।