फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI woman's home, theft of millions of dollars, crime, crime in chandigarh

एनआरआई महिला के घर से डालर सहित लाखों की चोरी

Wed, 30 Mar 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Mar 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
NRI woman's home,  theft of millions of dollars, crime, crime in chandigarh
घर में लाखों की चोरी हो गई - फोटो : demo
सेक्टर-33 निवासी रिटायर्ड फौजी के घर एक दिन पहले आई एनआरआई बहन के बैग से डालर सहित करीब दस लाख की चोरी हुई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है। पुलिस में शिकायत रिटायर्ड कर्नल कुलवंत सिंह ने दर्ज करवाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 28 मार्च की रात घर को उनकी दोनों बहनें एक ही कमरे में सोई थीं। इसी दौरान देर रात चोर खिड़की तोड़कर कमरे में घुस आए। चोरों ने उनकी एनआरआई बहन का बैग चोरी कर लिया। इसकी जानकारी सुबह मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता के अनुसार घर से करीब डेढ़ लाख नगद, 3000 हजार कनेडियन डॉलर व 1000 डॉलर के ट्रेवल चेक थे।
विज्ञापन


26 की रात कनाडा से आई थी
शिकायतकर्ता रिटायर्ड कर्नल कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बहन परिवार के साथ कनाडा में रहती है। वह 26 मार्च को शाम चंडीगढ़ आई थी। इसी वजह से अभी तक उसका सामान बैग में कमरे के कोने में रखा था। हालांकि, उन्होंने पुलिस को शिकायत में कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए हैं। जबकि, पुलिस जांच में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में दहशत का माहौल
शिकायतकर्ता ने बताया कि वारदात के दौरान उनकी बहन हल्की नींद में थी। लेकिन आरोपियों ने उन पर कुछ स्प्रे किया। इसके बाद की घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। रोजाना सुबह पांच बजे उठने वाली उनकी बहन सुबह सात बजे उठी। पुलिस लूट के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed