'एनआरआई पति ने बेडरुम में बनाया वीडियो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई पति ने बेडरूम में मेरा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। ये आरोप हैं यूके निवासी महिला के। यूके निवासी सोनिया हांडा ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
सोनिया के मुताबिक एनआरआई थाने में शिकायत देने के एक महीने बाद भी परचा दर्ज नहीं हुआ। एनआरआई आयोग ने विभाग को जांच किसी सीनियर अफसर को सौंपने को कहा, लेकिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
सोनिया ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जालंधर निवासी हरविंदर सिंह सेहरा पढ़ाई केलिए यूके गया था। वहां दोनों केबीच प्यार हुआ और परिवारों की सहमति से शादी हो गई, उनका पांच साल का बेटा है। पंजाब आने केबाद कुछ साल तो सब ठीक रहा, फिर हरविंदर का बर्ताव बदल गया।
सेमी न्यूड फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी
सोनिया के मुताबिक हरविंदर ने दूसरी शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद हरविंदर ने उसके साथ मारपीट की। ससुराल वाले भी हरिवंदर के साथ हो गए। उन लोगों ने हरविंदर द्वारा खींची उसकी सेमी न्यूड फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। ससुराल वालों ने उसके बेडरूम में कैमरा लगा कर वीडियो बनवा लिया। उसके जरिए ब्लैकमेल किया।
आखिर में उसे घर में ही बंधक बना लिया, उसका बेटा भी ले गए। उस पर यही दबाव बनाया जाता रहा, वह तलाक केलिए एक समझौते पर दस्तखत कर दे। सोनिया ने कहा कि उसके माता-पिता को यूके से बुलाया गया, उन्हें भी धमकी दी गई। आखिर डरकर उसने समझौते पर दस्तखत कर दिए, लेकिन समझौते के मुताबिक उसे रकम नहीं दी गई। उसने एनआरआई थाने में शिकायत दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।