{"_id":"a2106d0a67a5a652213e6268ccd91cc6","slug":"nri-run-away-to-leave-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को होटल में छोड़कर भागा एनआरआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को होटल में छोड़कर भागा एनआरआई
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
Updated Thu, 22 May 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को धोखे से दिल्ली के होटल में छोड़कर विदेश भागने के मामले में एनआरआई थाने में एनआरआई पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के ससुराल पक्ष से संपर्क साध मामला सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन बात न बनने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव रायपुर निवासी कुलविंदर कौर की शादी गांव ददियाला के एनआरआई दविंदर सिंह के साथ 21 अक्तूबर 2012 को हुई थी। दविंदर यूके में रहता था।
विज्ञापन
शादी के बाद कुलविंदर अपने पति दविंदर के साथ ही यूके चली गई। कुलविंदर का आरोप है कि उसका पति 16 फरवरी 2014 को उसे इंग्लैंड से यह कहकर भारत ले आया कि उसे भारत में एक शादी समारोह में हिस्सा लेना है और उसका कुछ इलाज भी करवाना है।
विज्ञापन
कुलविंदर ने बताया कि भारत आकर वह दिल्ली के एक होटल में ठहरे, जहां दविंदर उससे डॉक्टर के पास टाइम लेने की बात कहकर चला गया। जाते हुए दविंदर उसका पासपोर्ट और नगदी भी ले गया।
काफी समय बाद जब वह वापस नहीं आया तो वह परेशान हो गई। बाद में उसे पता चला कि उसका पति तो उसे धोखे से होटल में छोड़ इंग्लैंड चला गया है। इस पर उसने अपने पिता को फोन किया जो उसे दिल्ली के होटल से वापस लेकर आए। पुलिस ने कुलविंदर कौर के बयानों पर उसके पति आरोपी दविदर सिंह, उसके सास-ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।