फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nri kidnapped and brutally beated due to marriage with cousin

NRI युवक ने की ऐसी करतूत, जमकर हुई धुनाई

Sat, 30 May 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 30 May 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
nri kidnapped and brutally beated due to marriage with cousin

युवक ने इंगलैंड से लौटकर ऐसा कारनामा किया कि पहले तो उसे अगवा किया गया, फिर उसकी जमकर धुनाई की गई। दरअसल युवक ने मौसी की बेटी से शादी कर ली। इससे खफा उसके रिश्तेदारों ने पहले उसे अगवा किया और जमकर मारपीट की।

विज्ञापन


एनआरआई के मुताबिक वह किसी तरह रिश्तेदारों के चंगुल से बच कर निकला और उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डेहलों की पुलिस ने अगवा करने और लूटपाट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


समराला के पास स्थित चक्की माफी गांव का रहने वाला एनआरआई अमृत सिंह इंग्लैंड में सेटल है। वह बीते अप्रैल 25 को भारत आया और उसने अपने परिवार के विरोध करने के बावजूद मई के पहले सप्ताह हाईकोर्ट में जाकर अपने तौर पर शादी करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआई अमृत सिंह ने आरोप लगाया कि 26 मई को उसकी मां रमनजीत कौर, भाई जसप्रीत सिंह, मामा कुलविंदर सिंह, हरदीप कौर और उसके पिता जगमेल सिंह ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया और गांव धरोड़ ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह आरोपियों के इधर उधर होते ही फरार हो गया।


उसने थाना डेहलों पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने शादी के चक्कर में उसके साथ दुश्मनी निकालने के कारण उसके साथ मारपीट की और अगवा कर उसका फोन, आइपैड व अन्य कीमती सामान छीन लिया। उधर, थाना डेहलों के एसएचओ सुरिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed