फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI girl, facebook friendship, rape and blackmail

NRI लड़की, फेसबुक पर दोस्ती और खौफनाक अंजाम

Wed, 29 Apr 2015 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 29 Apr 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
NRI girl, facebook friendship, rape and blackmail

स्टडी वीजा पर ही अमेरिका में रह रही एनआरआई लड़की को फेसबुक पर लड़के से दोस्ती करने की जो कीमत चुकानी पड़ी उसने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। दरअसल युवती की फेसबुक पर पंजाब के गांव रायपुर निवासी हरमनप्रीत सिंह संधू से हुई थी।

विज्ञापन


दोनों में चैटिंग होने लगी। भरोसा जीतकर एक दिन लड़की को अमेरिका से इंडिया यह कहकर धोखे से बुलाया था कि उसका रिश्तेदार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जैसे ही वह इंडिया पहुंची।
विज्ञापन


वह उसे बहाने से शिमला ले गया। वहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर लड़की से शारीरिक संबंध बना लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल से खींच ली। इसी बीच जब लड़की अमेरिका वापस चली गई तो हरमनप्रीत सिंह संधू ने उसे पैसे भेजने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक व अश्लील फोटो अपलोड

NRI girl, facebook friendship, rape and blackmail

उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसे पैसे न दिए तो वह उसकी सारी अश्लील फोटो नेट, फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर अपलोड कर देगा।

लड़की बदनामी के डर से पहले उसे वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करती रही, लेकिन बाद में वह अधिक पैसे मांगने लगा, तो लड़की ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लड़की के नाम पर एक फेसबुक आईडी बनाई।

इस पर उसने लड़की की आपत्तिजनक व अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। जैसे ही लड़की को इस बारे में पता चला। उसने तुरंत एनआरआई विंग की पुलिस को शिकायत दी।

स्टेट एनआरआई विंग ने मामले में गांव रायपुर निवासी हरमनप्रीत सिंह संधू के खिलाफ रेप, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी और मोबाइल भी कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed