फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine Year old Child died crushed by School Bus in Jind

जींद में दर्दनाक हादसा, नौ साल के बच्चे को बस ने मारी टक्कर, 15 फुट तक घसीटा, मौके पर मौत

Thu, 25 Feb 2021 07:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Nine Year old Child died crushed by School Bus in Jind
अंश की फाइल फोटो।

हरियाणा के जींद जिले के खांडा गांव में बुधवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे पिता के साथ सड़क पार कर दुकान पर सामान लेने जा रहे नौ वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता को मामूली चोट आई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में खांडा निवासी राजेश ने बताया कि वह और उसका नौ वर्षीय बेटा अंश दोपहर बाद ढाई बजे दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहे थे। जब वे सड़क पार कर दुकान के सामने पहुंचे तो ढाठरथ की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कूल बस ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंश स्कूल बस के साथ करीब 15 फुट तक घसीटता रहा। अंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अंश सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। हादसे के बाद बस चालक कुछ क्षण के लिए रुका लेकिन लोगों की भीड़ देख मौके से बस लेकर भाग निकला। 


जांच अधिकारी एएसआई सुरेश ने बताया कि परिजनों के बयान दर्जकर अज्ञात स्कूल बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेश के चार बच्चे हैं। अब दो बेटी व एक बेटा रह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed