फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nine year child hanging suicide at ambala

9 साल के बच्चे ने उठा लिया खौफनाक कदम

Tue, 19 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट।
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट। Updated Tue, 19 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
nine year child hanging suicide at ambala

नौ साल के बच्चे ने जिद में ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर उसके माता-पिता भी सन्न रह गए। बच्चे को बाजार न ले जाने का खामियाजा इन अभिभावकों को अपने बच्चे की मौत से चुकाना पड़ा।

विज्ञापन


सेना में बतौर नायब सूबेदार कमलेश निवासी चिड़िया लाइन अंबाला कैंट का बड़ा बेटा सचिन (11 साल) अपने नाना-नानी के साथ मध्य प्रदेश में रहता है, जबकि छोटा बेटा धीरेंद्र उनके साथ अंबाला कैंट में रहता है। सेना कर्मी का बड़ा बेटा विगत दिनों अपने माता-पिता के पास रहने आया था।
विज्ञापन


सेना कर्मी अपने बड़े बेटे व अपनी पत्नी को लेकर बाजार खरीदारी करने के लिए जाने लगा, तो छोटे बेटे ने जिद कर दी कि वह भी साथ जाएगा। इस पर उसके पिता ने कहा कि बाजार में एक बाइक पर चार सवारियों को नहीं ले जा सकते। इसी के कारण उन्होंने अपने छोटे बेटे को कुछ रुपये दिए और कहा कि वह घर पर ही रहे। इसके बाद कमलेश अपने बड़े बेटे व पत्नी को लेकर बाजार आ गया और यहां पर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदारी करने के बाद उसने दोस्त के घर अपने बेटे व पत्नी को छोड़ा तथा बैंक में अपने काम से आ गया। सारा काम निपटाकर वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने खिड़की से देखा कि उनका बेटा फंदे पर झूल रहा है।

इसके बाद उसने पड़ोसी को बुलाया और दरवाजा किसी तरह से खोला और बेटे को उतारकर कैंट में सेना के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। कैंट के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।


बच्चे धीरेंद्र के पिता ने बताया कि बाजार न ले जाने की वजह से उनके छोटे बेटे ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed