{"_id":"55929247c4bc7a0abb83a887e4d4dfcf","slug":"nine-bangladeshi-convicted-robber-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में डकैती करने वाले नौ बंगलादेशी दोषी करार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में डकैती करने वाले नौ बंगलादेशी दोषी करार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 01 Apr 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 स्थित एक घर में डकैती डालने वाले नौ बंगलादेशियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया।
विज्ञापन
वारदात 15-16 जुलाई 2010 की रात को हुई थी। परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर गहने व अन्य सामान लेकर डकैत फरार हो गए थे।
कोर्ट में दाखिल पुलिस केस के मुताबिक नारूल इसलाम, अबु जफर, वाजिद अली, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद बिलाल, राकीब होलीदर, जमाल होलीदर, कमरूले व अलमिन खान ने वारदात को अंजाम दिया था।
सेक्टर-10 में महेंद्र प्रताप, विनोद कुमार व राकेश कुमार तीनों भाई एक ही घर में रहते हैं। 15-16 जुलाई की रात तीनों के परिवार अलग-अलग फ्लोर पर सोए हुए थे।
विज्ञापन
आधी रात के बाद उक्त नौ लोग घर में घुसे और ग्राउंड फ्लोर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। घर के सदस्य जागे तो सभी को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सारा कैश गहने जमा किए। महेंद्र प्रताप के परिवार को रस्सियों से बांधने के बाद पहले फ्लोर पर गए और उसके बाद दूसरे फ्लोर पर। इस तरह करीब एक घंटे तक जमकर उत्पात मचाया और करीब 20 लाख रुपये के गहने व नकदी लेकर गायब हो गए।
किसी तरह परिवार के सदस्यों ने अपने बंधन छुड़ाए और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज हुआ। कई दिन तक पुलिस इस मामले में खाली हाथ रही।
कुछ समय बाद ऐसी ही डकैती बिजनौर में हुई। जिसके आरोपी पकड़े गए। पंचकूला पुलिस वहां से आरोपियों की तस्वीरें लाई और पंचकूला के पीड़ित परिवार को दिखाई। पहचान होने के बाद आरोपियों को बिजनौर से लाया गया।
उसके बाद पंचकूला में केस चला और अब दोषी करार दिया गया। जिनकी सजा पर फैसला बुधवार को होगा।