{"_id":"5b51a8954f1c1bc57a8b564b","slug":"nine-arrested-for-dust-blast-in-the-eyes-of-recruitment-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती घोटालाः भर्ती बोर्ड की आंखों में झोंका धूल, संबंधियों, दोस्तों ने दिया फिजिकल, नौ गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भर्ती घोटालाः भर्ती बोर्ड की आंखों में झोंका धूल, संबंधियों, दोस्तों ने दिया फिजिकल, नौ गिरफ्तार
राजबीर सैनी, अमर उजाला, लालड़ू (मोहाली)
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुद्ध भंडार दप्पर में फायरमैन और मजदूरों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान सेना के भर्ती बोर्ड की आंखों में धूल झोंकने के आरोप में लैहली पुलिस ने नौ युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसी हफ्ते इन आवेदकों की जगह पर अन्य युवक फिजिकल टेस्ट देकर चलते बने थे। भर्ती बोर्ड मेंबरों की शिकायत पर पुलिस ने फिजिकल टेस्ट दे चुके आरोपियों को भी तलब किया है।
आयुद्ध भंडार दप्पर में फायरमैन व मजदूरों की भर्ती के लिए पांच सदस्यीय भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल जियानजी व पैनल सदस्य मेजर हिमालिनी, मेजर पुनीत भारद्वाज, मेजर अलफैसी राशिद, ओओसी बुलू सिंह, पाकेर सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले आयुद्ध भंडार में फायरमैन व मजदूर पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इन पदों के लिए 16 जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी, इस दौरान हजारों युवक दप्पर पहुंचे थे। भर्ती के लिए पहुंचे इन युवकों के फिजिकल टेस्ट के बाद 18 जुलाई को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
लिखित परीक्षा के दौरान पहुंचे उम्मीदवारों की जांच फिजिकल टेस्ट के दौरान हुई फोटोग्राफी से की गई तो नौ उम्मीदवार ऐसे मिले, जिनकी फोटोग्राफी मैच नहीं खाई। भर्ती बोर्ड ने मामले को भांपते ही गहराई से जांच शुरू कर दी और 9 उम्मीदवारों को काबू कर लैहली पुलिस के हवाले कर दिया। लैहली पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई फूलचंद ने बताया कि इन युवकों के सगे-संबंधियों व यार-दोस्तों ने उनकी जगह फिजिकल टेस्ट दिया था। इसे पास कर लेने के बाद वे 18 जुलाई को लिखित टेस्ट देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इनकी पहचान बिट्टू पुत्र राजबीर निवासी खरडबाल, नरवाना, (हरियाणा), राधे कृष्ण पुत्र बिटराम निवासी दुधपरा, फिरोजाबाद, (उत्तर प्रदेश), मुकेश कुमार सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी आगरा, (यूपी), मनबीर सिंह पुत्र संत सिंह निवासी आगरा, (यूपी), अतुल यादव पुत्र प्रेम शंकर, विजय कुमार पुत्र मुकेश निवासी जींद, (हरियाणा), विकास पुत्र महिंद्र सिंह निवासी पेटवाल, नारनौल, हिसार, (हरियाणा), जतिंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी मथुरा, (यूपी), जगबीर सिंह पुत्र धर्मबीर, निवासी दालमवाल, जींद, (हरियाणा) के तौर पर हुई है। पकडे़ गए सभी युवकों की आयु करीब 20 और 22 वर्ष के बीच है। जगबीर सिंह बीसीए और सभी 12वीं पास है।
भर्ती बोर्ड मेंबरों की शिकायत के आधार पर पकडे़ गए युवकों के खिलाफ धारा 419 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज फूलचंद ने बताया कि जिन फर्जी युवकों ने फिजिकल टेस्ट पास किया था, उनको भी जांच के लिए बुलाया गया है। उनके खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी।