शर्मनाक, सगी भतीजी के साथ हैवानियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बरनाला में खून के रिश्तों को तार-तार करने वाले एक सगे चाचा की हैवानियत सामने आई है। एक युवती ने अपने सगे चाचा पर ड़रा धमका कर दुराचार करने व जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने थाना ठुल्लीवाल में लड़की के बयान के आधार पर आरोपी चाचा पर दुराचार करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरनाला पुलिस की महिला थानेदार मनजीत कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की ने अपने बयान में बताया कि उसकी मां की कुछ साल पहले मौत हो गई थी व उसके पिता आर्मी में नौकरी करते है। वह अपने दादा के पास अकेली रहती थी।
डरा-धमकाकर लूट रहा था इज्जत
लड़की के अनुसार उसका सगा चाचा बलवीर सिंह उसे डरा धमका कर पिछले कुछ समय से उसकी अस्मत लूट रहा था। उसे जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। लेकिन शनिवार को उसने सारी बात अपने एक रिश्तेदार को बताई।
इसके बाद उन्होंने पुलिस तक यह बात पहुंचा की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।