फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA searched house of gangster Ravi in village Rajgarh of Ludhiana

लुधियाना में NIA की दबिश: गांव राजगढ़ में लॉरेंस के करीबी रवि के घर की ली तलाशी, 25 लाख की फंडिंग का आरोप

Mon, 12 Sep 2022 07:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 07:03 PM IST
सार

NIA टीम ने बहादुर रोड के व्यापारी तजिंदरपाल सिंह के घर और फैक्टरी की जांच की। वहां से कुछ सुराग मिलने के बाद एनआईए की टीम मेहरबान हरविंदर सिंह के घर पहुंची और वहां पूछताछ की। बताया जा रहा है कि एनआईए 25 लाख रुपये के मामले में जांच करने पहुंची थी।

विज्ञापन
NIA searched house of gangster Ravi in village Rajgarh of Ludhiana
राजगढ़ गांव में गैंगस्टर रवि राजगढ़ के परिसरों पर पड़े छापे। - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पंजाब के लुधियाना में कई जगहों पर छापामारी की। एनआईए की टीम दोराहा के गांव राजगढ़ स्थित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी रवि के घर पहुंची। टीम ने जगरांव के अलावा महानगर के बहादुर के रोड स्थित तजिंदरपाल सिंह, गुगनी और मेहरबान के गैंगस्टर हरविंदर सिंह के घर छापामारी की।

विज्ञापन


टीम ने दस्तावेजों को कब्जे में लिया और परिवार वालों से कई घंटे तक पूछताछ की। सूत्र बताते है कि एनआईए के अधिकारियों ने सभी से पूरी जानकारी जुटाई। मोबाइल नंबर और रिश्तेदारों के बारे में भी पूछताछ की। सभी के पतों को लिखा। एनआईए की कई टीमों ने सोमवार की सुबह ही पंजाब के अलग-अलग जगहों पर दस्तक दे दी थी। 
विज्ञापन


एक टीम दोराहा के गांव राजगढ़ पहुंची। टीम लॉरेस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर रवि के घर पहुंची। आरोप है कि रवि ने ही लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को विदेश भेजने के लिए 25 लाख रुपये दिए थे ताकि वह जाली पासपोर्ट बनवा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने बहादुर रोड के व्यापारी तजिंदरपाल सिंह के घर और फैक्टरी की जांच की। वहां से कुछ सुराग मिलने के बाद एनआईए की टीम मेहरबान हरविंदर सिंह के घर पहुंची और वहां पूछताछ की। बताया जा रहा है कि एनआईए 25 लाख रुपये के मामले में जांच करने पहुंची थी।

गैंगस्टर गुगनी का नाम पहले भी आतंकियों का साथ जुड़ चुका है
जेल में बैठकर पूरा गैंग ऑपरेट करने वाले गैंगस्टर गुगनी का नाम पहले भी आतंकी गतिविधियों में जुड़ चुका है। कुछ समय पहले पंजाब में सात सिलसिलेवार हत्याएं हुई थीं। इसमें जालंधर के आरएसएस नेता, लुधियाना के आरएसएस नेता, पास्टर के साथ कुल सात हत्याओं को आतंकियों ने अंजाम दिया था।

जब आतंकी पकड़े गए थे तो जांच में पुलिस को पता चला था कि आतंकियों को हथियार मुहैया करवाने में सबसे बड़ा हाथ गैंगस्टर गुगनी का था। इसके अलावा गैंगस्टर गुगनी के कई आतंकियों से संपर्क सामने आए थे। आतंकियों को हथियार कहां से लेने है, कहां पहुंचाने है। सारा काम गुगनी की निगरानी में हुआ था। हैरानी की बात यह है कि गैंगस्टर गुगनी ने यह काम जेल से बैठे ही किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed