फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA raids IELTS operator house in Tarn Taran of Punjab

तरनतारन में NIA का छापा: आईलेट्स संचालक का घर पांच घंटे खंगाला, CCTV की फुटेज जब्त की

Thu, 20 Oct 2022 08:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Oct 2022 08:04 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) विशालजीत सिंह ने बताया कि एनआईए की तरफ से की जा रही जांच में पुलिस का कोई दखल नहीं है। दो दिन पहले ही कनाडा में रहने वाले आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा के घर पर एनआईए ने छापे मारे थे।

विज्ञापन
NIA raids IELTS operator house in Tarn Taran of Punjab
एनआईए। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तीन टीमों ने गुरुवार को पंजाब के तरनतारन के कस्बा चोहला साहिब के गांव करमूवाला में आईलेट्स सेंटर के संचालक के घर पर छापा मारा। इस दौरान जांच एजेंसी ने घर से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कुछ संदिग्ध कागजात को जब्त किया। सूत्रों का कहना है कि एनआईए को शक है कि सेंटर चलाने में विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

   
गांव करमूवाला निवासी अमृतपाल सिंह चार साल से आईलेट्स सेंटर के साथ टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस कर रहा है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक एनआईए की टीमें उसके घर पहुंचीं। डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में टीमों ने पांच घंटे घर की तलाशी ली। 
विज्ञापन


अमृतपाल व उसके पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ हुई। एनआईए के अधिकारियों ने फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है। पंजाब पुलिस के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) विशालजीत सिंह ने बताया कि एनआईए की तरफ से की जा रही जांच में पुलिस का कोई दखल नहीं है। दो दिन पहले ही कनाडा में रहने वाले आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा के घर पर एनआईए ने छापे मारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed