{"_id":"577e88824f1c1bd2707fa347","slug":"newly-married-husband-wife-died-due-to-eat-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में घर में मृत मिले पति-पत्नी, 5 महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनाला में घर में मृत मिले पति-पत्नी, 5 महीने पहले हुई थी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Fri, 08 Jul 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Getty
बरनाला के गांव महिता में एक नवविवाहिता ने पति संग कोई जहरीली चीज निगलकर अपनी जान दे दी। पुलिस घटना के कई घंटों के बाद भी नवविवाहिता द्वारा उठाए इस कदम के कारणों का पता नहीं लगा सकी।
जसवीर सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी गांव महिता की शादी पांच महीने पहले जसप्रीत कौर निवासी गांव राईया से हुई थी। दोनों वीरवार को अपने कमरे में मृृत पाए गए। थाना सिटी तपा के एसएचओ सुखमिंदर सिंह चीमा ने बताया कि मृतक जसवीर सिंह के पिता भोला सिंह अनुसार दोनों में कभी झगड़ा नहीं हुआ था। घर में किसी तरह की कोई आर्थिक तंगी थी।
एसएचओ चीमा ने बताया कि लड़की के परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। दोनों परिवारों की सहमति से दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद 174 की कार्रवाई कर दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों ने किस वजह कारण ऐसा कदम उठाया, अभी तक समझ से बाहर है। फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।