फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newborn baby dead body found in Dustbin in civil hospital of Hisar

नागरिक अस्पताल में डस्टबिन में मिला नवजात का शव, गला दबाकर की गई बच्चे की हत्या

Mon, 29 Apr 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby dead body found in Dustbin in civil hospital of Hisar
सांकेतिक तस्वीर

नागरिक अस्पताल में बने महिला शौचालय के डस्टबिन से रविवार सुबह नवजात का शव बरामद हुआ। शव को पॉलीथीन में बांधकर डस्टबिन में डाला गया था। सूचना मिलने पर पहुंची अनाज मंडी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मामले के अनुसार अस्पताल की सफाई कर्मी प्रीति रविवार सुबह इमरजेंसी के समीप बने महिला शौचालय में सफाई के लिए गई थी।
विज्ञापन


 उसने वहां रखे डस्टबिन में एक नवजात देखा, जो पॉलीथीन में बांधकर फेंका गया था। उसने इसकी सूचना इमरजेंसी में तैनात डॉ. स्नेह को दी। बच्चे को इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सीएमओ, पीएमओ व पुलिस को दी गई। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। रविवार शाम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। 

एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सफाई कर्मचारी प्रीति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में मच गया हड़कंप

टॉयलेट के डस्टबिन से बच्चे का शव मिलने की सूचना पूरे अस्पताल में फैल गई। इमरजेंसी के बाहर बच्चे को देखने के लिए भी लोगों का तांता लग गया। हालांकि भीड़ को देखते हुए डॉक्टर ने इमरजेंसी में हर किसी के प्रवेश पर रोक लगा दी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जीवित पैदा हुआ था बच्चा
अस्पताल के महिला शौचालय से मिले नवजात के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के दो सदस्यीय बोर्ड ने किया। इसमें चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. रविंद्र और डॉ. रमेश कामरा शामिल थे। डॉ. कामरा ने बताया कि बच्चे की मौत गला दबाने से हुई है।

बच्चा जिंदा पैदा हुआ था। सुबह करीब नौ बजे जिस समय बच्चा मिला, उससे करीब पांच घंटे पहले बच्चे की गला दबाने के कारण मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अकसर इतने लंबे समय तक शव अकड़ जाता है, लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण बच्चे की शव में अकड़न नहीं बनी।

मैं टॉयलेट की सफाई करने के लिए गई थी। डस्टबिन को साफ करने के लिए उठाया तो उसमें आम दिनों से वजन कुछ ज्यादा लगा। इस पर उसे चेक किया तो एक पॉलीथीन बंद था, उसी में वजन था। उसे थोड़ा सा खोला तो उसमें बच्चा था। मैंने तुरंत इसकी सूचना इमरजेंसी में जाकर डॉक्टर मैडम को दी। -प्रीति, सफाई कर्मी, नागरिक अस्पताल, हिसार।

सुबह करीब नौ बजे ड्यूटी पर थी तो प्रीति ने आकर बच्चा होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो पॉलीथीन में बांधकर बच्चे को डस्टबिन में डाला हुआ था। उसे वहां से उठाकर इमरजेंसी में लाया गया। बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी। बच्चा मेल है और उसका जन्म भी सही समय पर हुआ लग रहा है। सूचना पीएमओ को दे दी गई। - डॉ. स्नेह, इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक। 

मुझे मामले की सूचना मिली है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अस्पताल परिसर में  सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी फुटेज चेक की जाएगी कि टॉयलेट में बच्चे को किसने डाला है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। - डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार। 

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। शाम को डॉक्टरों के बोर्ड ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया है। इस मामले में धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज हुआ है। आज छुट्टी है, सोमवार को अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। - एएसआई कृष्ण कुमार, प्रभारी अनाज मंडी चौकी, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed