फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Revelation in teenage girl Suicide Case of Chandigarh

किशोरी आत्महत्या मामला: पहचान बदलने के लिए हाथ पर मौली बांधता था अनस, पिता ने बताई शोषण-दबाव की सच्चाई

Thu, 27 Jul 2023 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 02:15 PM IST
सार

मृतका किशोरी के पिता का आरोप है कि सुलेमानी की साथी लड़कियों ने भी उनकी बेटी को नजदीकियां बढ़ाने के लिए उकसाया। इसके बाद उनकी बेटी का यौन शोषण करके ये सभी उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगे। पिता के मुताबिक आरोपी उसे नमाज पढ़ने को भी कहते थे।

विज्ञापन
New Revelation in teenage girl Suicide Case of Chandigarh
किशोरी आत्महत्या मामला - फोटो : social media

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 40ए में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने 23 जुलाई को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में आरोपी अनस ने अपनी पहचान बदलकर किशोरी से दोस्ती की थी। अब कुछ संगठन और नाबालिग के पिता इसे लव जिहाद का मामला बता रहे हैं। 

विज्ञापन


मृतक नाबालिग के पिता ने कहा कि उनकी बेटी पढ़ने में काफी होनहार थी, लेकिन दो-तीन साल पहले उसे सेक्टर नौ के एक सलून में नाई का काम करने वाला विजय नाम का एक युवक मिला, जो असल में अनस सुलेमानी था। आरोपी पहचान बदलने के लिए अपनी कलाई पर मौली आदि भी बांधता था। उसने उनकी बेटी को अपने झांसे में ले लिया। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: खालिस्तानी समर्थक अवतार खांडा के भारतीय नागरिक होने पर सवाल, हाईकोर्ट ने 4 अगस्त तक मांगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन


साथी लड़कियां भी उकसाती थी
पिता का आरोप है कि सुलेमानी की साथी लड़कियों ने भी उनकी बेटी को नजदीकियां बढ़ाने के लिए उकसाया। इसके बाद उनकी बेटी का यौन शोषण करके ये सभी उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगे। पिता के मुताबिक आरोपी उसे नमाज पढ़ने को भी कहते थे। जब उनकी बेटी को अहसास हुआ कि वह गलत लोगों की संगत में है उसने उन्हें सब कुछ बता दिया। इसके बाद तनावग्रस्त होकर उनकी बेटी ने जान दे दी। 

 

तीन पेज के सुसाइड नोट में लिखी थी पूरी कहानी
अपनी सारी व्यथा मरने से पहले उसने तीन पेज के सुसाइड नोट में बयान की है। समाज जागरण मंच, चंडीगढ़ की पदाधिकारी एडवोकेट प्रीति चौहान ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद से जुड़ी धारा 295-ए जोड़ने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि आरोपी का पुलिस रिमांड भी नहीं लिया गया जो गलत है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की बालियां आदि भी गायब हैं, जिनकी बरामदगी के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed