फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nephew and brother in law attempt to rape her, beaten husband

सास के सामने भतीजों और जेठ ने डाला अस्मत पर हाथ, पति को पीटा

Mon, 04 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महम
ब्यूरो/अमर उजाला, महम Updated Mon, 04 Jul 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
nephew and brother in law attempt to rape her, beaten husband
जेठ और भतीजों ने महिला की अस्मत पर हाथ डाला - फोटो : BBC
सास के सामने जेठ और भतीजों ने महिला की अस्मत पर हाथ डाला और उसके पति से भी मारपीट की। घटना महम की है। पीड़िता ने पीड़िता ने शनिवार को महिला सेल और एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि गत 28 जून को उसका पति चौबारे में सो रहा था। इसी दौरान उसके जेठ और भतीजा घर में घुस आए और अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की।  इसके बाद चौबारे में सो रहे पति पर भी हमला बोल दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और हमें बचाया।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को महम के हास्पिटल में भर्ती करवाया, यहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि इससे पूर्व भी आरोपी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पति जगदीश डीटीसी में नौकरी करता है और वह सास के साथ घर में रहती है। आरोपियों से उन्हें जान, माल और अस्मत का डर है, इसलिए जल्द कार्रवाई की जाए। एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। दोनों पक्षों को थाने तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed