फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Neeraj Bawana gang shooter Lokesh arrested in Jhajjar

हरियाणाः दिल्ली और रोहतक पुलिस का मोस्टवांटेड व नीरज बवाना गैंग का शूटर लोकेश गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Bawana gang shooter Lokesh arrested in Jhajjar
पुलिस गिरफ्त में शूटर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली और रोहतक पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके बख्तावरपुरा दिल्ली के बदमाश लोकेश को झज्जर सीआईए ने गिरफ्तार किया है। सीआईए टीम ने आरोपी के कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी, दो पिस्टल तथा सात कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सीआईए प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को उन्हें सूचना मिली थी नीरज बवाना गैंग का शॉर्प शूटर लोकेश दूबलधन से बेरी की तरफ आएगा। 

विज्ञापन


सूचना पर एचसी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने दूबलधन रोड पर नाका लगाया। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया गया तो चालक ने कुछ दूरी पूर्व ही गाड़ी रोक ली तथा वापस मोड़ने का प्रयास करने पर टीम ने उसे काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो देशी पिस्तौल व सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला थाना बेरी में दर्ज किया गया।        
विज्ञापन

         
इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. पकड़े गए बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अक्टूबर 2018 में गांव बवाना दिल्ली से साहिल नाम के एक व्यक्ति का उसकी गाड़ी सहित अपहरण करके गांव सिलाना जिला सोनीपत में लाकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. पकड़े गए बदमाश ने जनवरी 2019 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पंकज निवासी अलीपुर दिल्ली को उसके गांव में ही जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चलाई थी।

3. फरवरी 2019 में बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हरीश निवासी गांव चमारियां जिला रोहतक का अपहरण करके दिल्ली के घेवरा क्षेत्र में उसकी हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।

4. पकड़े गए बदमाश लोकेश ने जनवरी 2019 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनकपुरी दिल्ली के एरिया से एक स्विफ्ट गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
5. पकड़े गए बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2019 में दिल्ली के सुल्तानपुर क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।                   

आरोपी के खिलाफ छह अन्य मामले भी हैं दर्ज
अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए अति वांछित बदमाश लोकेश के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार रखने, गाड़ी चोरी, आबकारी अधिनियम तथा जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करने के अलग-अलग छह मामले उपरोक्त आपराधिक वारदातों के अतिरिक्त हरियाणा व दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

सीआईए झज्जर में तैनात एएसआई पवन कुमार की टीम द्वारा अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए मोस्टवांटेड आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने पांच वारदातों का खुलासा किया है, इसके अलावा छह अन्य मामले भी इसके खिलाफ दर्ज हैं। -योगेश हुड्डा, सीआईए प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed