फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ndri karnal scam, money scam news, crime news, karnal news, haryana news

NDRI घोटालाः एक सस्पेंड, दो बर्खास्त, छात्रा को निकाला

Mon, 14 Mar 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 14 Mar 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
ndri karnal scam, money scam news, crime news, karnal news, haryana news
स्कैम, घोटाला - फोटो : फाइल फोटो
एनडीआरआई करनाल में हुए 1.20 करोड़ रुपये के गबन मामले में निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव ने आरोपी क्लर्क दीपक को सस्पेंड कर दिया है, जबकि सुखविंद्र सिंह और अमरेंद्रा श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य आरोपी पीएचडी की छात्रा मनप्रीत कौर का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करते हुए उसे संस्थान से निकाल दिया है। उधर, मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रविवार को भी पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनडीआरआई की विजिलेंस आफिसर डॉ. स्मिता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पांच के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है। उधर, एनडीआरआई के वाइस चांसलर डॉ. एके श्रीवास्तव ने क्लर्क दीपक को सस्पेंड करते हुए दोनों सुखविंद्र व अमरेंद्र श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही पीएचडी कर रही छात्रा मनप्रीत का दाखिला रद्द करते हुए उसे संस्थान से बाहर निकाल दिया। मामले को लेकर दूसरे अधिकारियों की भी नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बोले, आरोपियों की छापेमारी जारी
थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। अभी आरोपियों के बैंक खातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। टीम लगातार दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed