फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   nathupur factor sonipat employee killed lady collegue due to complaint of teasing

छेड़छाड़ की शिकायत करना महिला को महंगा पड़ा, खौफनाक अंजाम

Mon, 17 Oct 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 17 Oct 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
nathupur factor sonipat employee killed lady collegue due to complaint of teasing
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
साथी कर्मचारी छेड़छाड़ किया करता था। उसने शिकायत कर दी, लेकिन ऐसा करना उसे महंगा पड़ गया। उसे इसकी खौफनाक सजा भुगतनी पड़ी। घटना सोनीपत के राई शहर की है। छेड़छाड़ की शिकायत करने पर नाथुपूर फैक्टरी के एक कर्मचारी ने अपनी साथी महिला कर्मचारी 30 वर्षीय पश्चिमी बंगाल निवासी ज्योत्सना की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव फैक्टरी के अंदर एक कमरे में मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के गांव अलीपुर निवासी सुजीत राय को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिमी बंगाल के कूच विहार फिलहाल नाथूपुर निवासी ज्योत्सना (30) नाथूपुर स्थित एसएनबी कंपनी में काम करती थी। उसका पति श्यामलो भी उसके साथ काम करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दोनों फैक्टरी में काम करने गए थे। वहां वे पुरानी ईंटों की सफाई कर रहे थे। दोपहर दो बजे ज्योत्सना अचानक लापता हो गई। उसके पति ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रात को फैक्टरी में पहुंचे कर्मी गांव बढ़मलिक निवासी सुरेंद्र को फैक्टरी में सुनसान स्थान पर ज्योत्सना का शव मिला। उसने मामले की सूचना फैक्टरी मालिक व पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी ने कबूला गुनाह, हत्या का मामला दर्ज

nathupur factor sonipat employee killed lady collegue due to complaint of teasing
घर से कुछ दूर मिली लाश - फोटो : demo pic
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि साथी कर्मी सुजीत राय की ज्योत्सना से पहले कहासुनी हो चुकी है। ज्योत्सना के पति श्यामलो ने बताया कि सुजीत राय उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर चुका है।

शुक्रवार दोपहर को उसने ही ज्योत्सना व श्यामलो को अलग-अलग स्थानों पर काम के लिए भेजा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया तो आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि छेड़छाड़ करने पर ज्योत्सना ने इसकी शिकायत कर दी थी, जिस पर उसे माफी मांगनी पड़ी थी। इससे वह अपमानित महसूस करने लगा था। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है।

महिला का शव फैक्टरी में सुनसान स्थान पर मिला है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने तुरंत जांच की तो साथी कर्मी पर हत्या की सुई गई। उसे काबू किया गया तो उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली।
- संदीप कुमार, कुंडली थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed