फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narayan sai, asaram bapu, court hearing, mahendra chawla case, panipat court, panipat, haryana

पुलिस करेगी छेड़छाड़, वॉयस सैंपल नहीं दूंगा: नारायण साईं

Wed, 02 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत। Updated Wed, 02 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
 narayan sai, asaram bapu, court hearing, mahendra chawla case, panipat court, panipat, haryana

आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं ने कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की मांग पर आवाज के सैंपल देने से इन्कार कर दिया है। नारायण साईं ने कोर्ट में तर्क दिया कि पुलिस सैंपल के साथ छेड़छाड़ कर सकती है। इनकार करने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी ने पुलिस की मांग को खारिज कर दिया और अगली सुनवाई के लिए 14 मार्च की तारीख दी है। गौरतलब है कि नारायण साईं पर मामले में प्रमुख गवाह महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला कराने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने नारायण साईं को दबे पांव बुधवार सुबह 10:07 बजे कोर्ट में पेश किया। न्यायिक दंडाधिकारी मधुर बजाज की अदालत में पुलिस और नारायण साईं पक्ष के वकील ने 21 मिनट तक अपनी दलीलें पेश की। 10:28 बजे नारायण साईं को पुलिस कोर्ट से ले गई। पुलिस ने महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला करवाने के आरोपी नारायण साईं का वॉयस सैंपल लेने की मांग की।
विज्ञापन


नारायण साईं ने पुलिस की मांग पर अदालत में सैंपल से छेड़छाड़ की बात कहकर सैंपल देने से इनकार कर दिया। नारायण साईं के इनकार करने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी ने अगली पेशी के लिए तारीख 14 मार्च तय कर दी। पेशी के दौरान नारायण साईं अधिकतर समय शांत ही रहे। पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच नारायण साईं को करनाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

 narayan sai, asaram bapu, court hearing, mahendra chawla case, panipat court, panipat, haryana

13 मई 2015 को कथावाचक आसाराम बापू प्रकरण मामले के मुख्य गवाह सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर उसके घर में ही जानलेवा हमला हुआ था। हमले में महेंद्र चावला को कंधे में गोली लगी थी। महेंद्र चावला ने पुलिस ने दर्ज बयान में नारायण साईं पर हमला कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बयान के आधार पर नारायण साईं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

कोट्स
नारायण साईं को सुबह कोर्ट में पेश किया था। पुलिस पक्ष ने कोर्ट में नारायण साईं की वॉयस सैंपल लेने की मांग की थी। पुलिस के वॉयस सैंपल से छेड़छाड़ के डर से हमने वॉयस सैंपल से इनकार कर दिया है। पुलिस की वॉयस सैंपल लेने की मांग अदालत ने खारिज कर दी है। मामले में अगली तारीख 14 मार्च तय की गई है। -सुमित अग्रवाल, नारायण साईं के वकील।

दोबारा रखेंगे मांग
पुलिस ने कोर्ट में नारायण साईं के वायस लेने की मांग रखी थी। इसमें वह फिलहाल सफल नहीं हो पाए है। मामले की अगली तारीख 14 मार्च तय की गई है। अगली तारीख को हम दोबारा यह मांग रखेंगे। -अमित कुमार, प्रभारी, थाना सदर पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed