फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nano Driver Hit Police Constable

कांस्टेबल को टक्कर मारकर नैनो समेत सवार फरार

Tue, 08 Apr 2014 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Apr 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
Nano Driver Hit Police Constable
सेक्टर-42-43 के छोटे चौक पर रविवार देर रात नाके पर एक कांस्टेबल को नेनो कार चालक ने टक्कर मार दी। चालक कार सहित फरार हो गया। सेक्टर-34 पुलिस ने कांस्टेबल प्रदीप कुमार की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-20 पुलिस कालोनी निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि वह आपरेशन सेल में ड्यूटी पर तैनात है और घटनास्थल पर देर रात 12 से लेकर 3 बजे तक उनकी ड्यूटी इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह के नेतृत्व में थी।
विज्ञापन


करीब सवा एक बजे एक नेनो कार सेक्टर-41 की तरफ से आ रही थी जब उसे रोकने के लिए कांस्टेबल आगे आया तो टार्च लाइट से इशारा किया लेकिन नेनो कार चालक नहीं रुका। कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसे चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। कांस्टेबल को उपचार के लिए सेक्टर-32 के अस्पताल में भरती करवाया गया है। शनिवार रात को भी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने भी नाके पर पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed