{"_id":"5fe30d42ad4e70275f67ab8f42d3fcec","slug":"nachhatar-gill-case-threw-stones-at-victim-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक नछत्तर गिल मामला: पीड़िता के घर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायक नछत्तर गिल मामला: पीड़िता के घर पथराव
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 25 Dec 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक नछत्तर सिंह गिल पर लगे दुराचार मामले में पीड़िता के घर पर कुछ लोगों ने मंगलवार देर रात पथराव किया।
विज्ञापन
इससे उनके घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव करने वाले लोगों ने गाली गलौच कर अदालत में देख लेने की भी धमकी दी।
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि मामले में जो आरोपी नहीं पकड़ गए हैं, उन्होंने ही पथराव किया है। इस दौरान आरोपियों के साथी भी उनके साथ थे।
उनका कहना है कि पथराव करने वाले लोग घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों को की गई है।
फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। पीड़िता के पिता का कहना है कि नछत्तर की गिरफ्तारी के बाद ही पथराव किया गया।
नछत्तर रिमांड पर, अन्य की तलाश
दुराचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाबी गायक नछत्तर गिल को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस नछत्तर गिल से पूछताछ कर उसके फरार साथी प्रॉपर्टी डीलर चरणजीत सिंह चन्नी, जगदीप सोही को पकड़ लिया है।
मामले में राजा की तलाश जारी है। पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में नछत्तर गिल की मेडिकल जांच करवाई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिया है।
थाना पीएयू के एसएचओ गुरबीर सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी नछत्तर गिल से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी गायक नछत्तर गिल दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। मामले में प्रॉपर्टी डीलर चरणजीत सिंह चन्नी, जगदीप सोही को पकड़ लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पीड़िता के घर पर पथराव करने की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन