फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mystery of prostitution open from RTI

आरटीआई ने खोला जिस्मफरोशी के धंधे का सच

Fri, 20 Feb 2015 05:26 PM IST
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 20 Feb 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
mystery of prostitution open from RTI

यहां न कोई रेड लाइट एरिया है और न सेक्स वर्कर को मान्यता मिली है। फिर भी जिस्मफरोशी का धंधा यहां खूब फल फूल रहा है। आरटीआई में खुलासा हुआ है कि हरियाणा में 2004 तक महिला सेक्स वर्करों की संख्या 9602 थी। बाद के 10 वर्षों में यह आंकड़ा कई गुना बढ़ गया है।

विज्ञापन


महिलाओं-बेटियों की खरीद फरोख्त के बीच प्रदेश में जिस्मफरोशी को रोकने में सरकारें अब तक विफल ही रही हैं। सरकार ने इन महिलाओं को सामाजिक सम्मान दिलाने के बजाय इनकी निगरानी करने के लिए कई एनजीओ को लगा रखा है। जो यह देखती है कि इनकी वजह से कोई प्रदेश में एचआईवी न फैले।   
विज्ञापन


सरकार का दावा है कि न तो प्रदेश में रेडलाइड एरिया है और न ही इस काम के लिए किसी को लाइसेंस दिया गया है। इसके बावजूद प्रदेश में जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चाणक्य सेना के संयोजक दीपक राठी ने स्वास्थ्य विभाग से आरटीआई के तहत यह जानकारी मांगी थी कि प्रदेश में जिस्मफरोशी का धंधे की क्या स्थिति है? कितनी महिलाएं इस गंदगी में शामिल हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 10 वर्ष पहले तक 9602 महिला सेक्सवर्कर

mystery of prostitution open from RTI

इसके जवाब में हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला ने 2004 के आंकड़ों को उपलब्ध कराया। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में दस वर्ष पहले तक 9602 महिला सेक्सवर्कर थीं।

एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला के अनुसार सेक्स वर्करों की निश्चित संख्या बता पाना संभव नहीं है क्योंकि यह साल दर साल घटती बढ़ती रहती है। इनमें से केवल उन्हीं को चिंहिंत किया गया है जो एचआईवी एड्स से पीड़ित हैं। यानी आंकड़ा महज 9 हजार नहीं बल्कि कई गुना ज्यादा है।

यह सुधार हैं सरकार के
सरकार ने जिस्मफरोशी के इस धंधे को खत्म करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। बल्कि इन महिला सेक्सवर्करों के संपर्क में रहने के लिए कई एनजीओ को लगाया गया है। यह एनजीओ इन महिलाओं से लगातार संपर्क में रह कर एचआईवी एड्स से बचाव के लिए प्रेरित करती हैं।

फीमेल सेक्स वर्कर की एचआईवी के साथ सैक्सुअल ट्रांसमिटिड इंफेक्शन की जांच सरकारी अस्पतालों द्वारा की जाती है। इनकी सभी जानकारियों को गुप्त रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed