फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   music teacher raped with woman blind teacher from 4 month

नेत्रहीन अध्यापक लूट रहा था नेत्रहीन शिक्षिका की आबरू

Tue, 08 Sep 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Tue, 08 Sep 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
music teacher raped with woman blind teacher from 4 month

नेत्रहीन अध्यापिका को डरा धमकाकर नेत्रहीन संगीत अध्यापक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी अध्यापक ने उसके बच्चे का जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते पीड़िता दुराचार का दंश 4 माह तक सहती रही।

विज्ञापन


शर्मनाक वारदात हरियाणा के सिरसा में घटी। पीड़िता हिम्मत जुटाकर महिला पुलिस थाना पहुंची और थाना प्रभारी को सारी आपबीती सुनाई। पीड़िता के लिखित में शिकायत देने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और दुराचार का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज करवाए बयान में 30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह सिरसा स्थित एक अंध विद्यालय में अध्यापिका है और छोटे बच्चों को पढ़ाती है। विद्यालय में लघु सचिवालय निवासी नेत्रहीन सुरेश कुमार संगीत अध्यापक के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मई को सुरेश कुमार ने उसे कहा कि सरकारी नौकरी निकली हैं, चलो फॉर्म लेने चलते हैं, इसके बाद वह उसे एक कमरे में ले गया। यह कमरा कहां है इसके बारे में उसे नहीं पता।

4 महीने से लूट रहा था आबरू

music teacher raped with woman blind teacher from 4 month

पीड़िता ने बताया कि उसने सुरेश कुमार से पूछा यह कौन सी जगह है, यहां तो किसी के बोलने की आवाज तक नहीं आ रही। सुरेश ने कहा तुम चुपचाप बैठी रहो, कुछ बोलोगी तो तेरे बच्चे को जान से मार दूंगा।

पीड़िता ने बताया कि वह बच्चे की खातिर खामोश हो गई और सुरेश कुमार ने उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी ने फिर उसे धमकी दे डाली। उसे अपने छह वर्षीय बच्चे की प्राण्‍ा रक्षा के लिए चुप रहना पड़ा।

पिछले कुछ दिनों से आरोपी उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। उसने हिम्मत जुटाते हुए उसे सबक सिखाने की ठान ली और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता के कलमबद्ध बयान दर्ज
सोमवार को पुलिस ने पीड़िता के अदालत समक्ष कलमबद्ध बयान दर्ज करवाए। जांच अधिकारी कमलेश रानी ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार मूल रूप से फतेहाबाद का रहने वाला है और हाल में लघु सचिवालय क्षेत्र में रहता है। आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed