फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murthal gangrape, ludhiana police, karnal police, jat andolan, jat reservation, murthal, sonipat

मुरथल गैंगरेप: लुधियाना में 4 महिलाओं और टैक्सी ड्राइवरों से पूछताछ

Wed, 27 Apr 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना। Updated Wed, 27 Apr 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
murthal gangrape, ludhiana police, karnal police, jat andolan, jat reservation, murthal, sonipat
मुरथल का कथित गैंग रेप मामला - फोटो : amarujala
हरियाणा में कुछ दिन पहले हुए जाट आंदोलन के दौरान मुरथल में महिलाओं से दुराचार के मामलों की जांच कर रही करनाल पुलिस की टीम लुधियाना पहुंची। टीम ने शिमलापुरी इलाके में चार महिलाओं और टैक्सी ड्राइवरों के बयान दर्ज किए हैं। टीम का नेतृत्व करनाल की डीएसपी वुमन सेल सुखविंदर कौर कर रही थीं। 
विज्ञापन


सुखविंदर कौर अपनी टीम के साथ गुपचुप तरीके से थाना शिमलापुरी पहुंची। टीम ने महिलाओं को वहीं बुलाकर उनसे कई सवाल किए। इन महिलाओं ने जाट आंदोलन के दौरान अपने साथ मारपीट की शिकायत दी थी। इसके अलावा कुछ टैक्सी ड्राइवरों से भी सवाल कर उनके बयान दर्ज किए गए। चारों ड्राइवर आंदोलन के दौरान अपनी अपनी टैक्सी लेकर लुधियाना से दिल्ली के लिए गए थे और आंदोलन में उनकी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान टैक्सी ड्राइवरों ने बताया कि जब वह करनाल के पास पहुंचे तो प्रदर्शनकारी पथराव कर रहे थे। इससे उनकी गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसके अलावा उन्होंने देखा कि वहां कुछ महिलाएं जख्मी हालत में थी और उनके कपड़े भी फटे हुए थे। वह सड़क पर खुद को बचाने के लिए दौड़ रही थी। उनके पीछे प्रदर्शनकारी थे। हालांकि उन्होंने दुराचार की बात नोटिस नहीं की। वहीं पीड़ित महिलाओं ने अपने बयान में बताया कि जब वे दिल्ली के लिए जा रहे थे तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बंदी बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी करनाल ने उन्हें कहा कि वह दूसरी महिलाओं को भी कहें कि अगर ऐसा कुछ हुआ है तो वे खुलकर इसकी शिकायत करें। करीब एक घंटा तक चली इस पूछताछ के बाद करनाल पुलिस वापस लौट गई। डीएसपी सुखविंदर कौर ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed