{"_id":"57aee3f44f1c1b502dee430e","slug":"murder-wife-murder-wife-murder-due-to-illegal-relations-rohtak-wife-murder-crime-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साली ने खोला सच, क्यों बहन का 'कातिल' बना जीजा, खौफनाक नतीजा?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली ने खोला सच, क्यों बहन का 'कातिल' बना जीजा, खौफनाक नतीजा?
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गला काटकर पत्नी की हत्या मामले में साली के बयान के बाद नया मोड़ आ गया है। उसने जीजा की करतूतों से परदा उठा दिया। वारदात, बीते दिन रोहतक में हुई थी। पत्नी की हत्या के बाद राजवीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। मैं घर में मौजूद हूं, मुझे पकड़कर ले जाओ। दूसरी तरफ मरने वाली की बहन का आरोप है कि हत्या में आरोपी पति राजवीर के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं।
पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत में अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को दिये थे। मगर पुलिस ने केवल राजवीर के खिलाफ ही केस दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। ध्यान रहे कि मृतका की बहन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि राजवीर तीसरी शादी करना चाहता था, इसलिए उसने समिता की जान ले ली।
वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक वारदात में राजवीर के किसी परिजन की संलिप्तता सामने नहीं आई है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी राजवीर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

‘हत्या में और भी लोग शामिल, जांच हो’
हत्या
मृतका की बहन ने आरोप लगाया है कि हत्या में केवल राजवीर ही शामिल नहीं है। बल्कि परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो पूरा मामला खुलकर सामने आ जाएगा।
सब्जी मंडी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपी से वारदात में प्रयोग तलवार बरामद की जाएगी। पीड़ित पक्ष के आरोपों के आधार पर हत्या में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
जैसे ही मामले में किसी अन्य का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी अन्य आरोपी का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को शनिवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह है मामला
प्रतीकात्मक तस्वीर
मूलरूप से भगवतीपुर निवासी राजवीर शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी समिता (22) और दो बच्चों के साथ यहां रहने लगा। वह दूध से पनीर बनाकर उसकी सप्लाई करता था।
राजवीर बृहस्पतिवार को पनीर की सप्लाई करने गया था और शाम को वापस लौटा। राजवीर के अनुसार जब वह घर पहुंचा तो पत्नी एक युवक से बात कर रही थी। इसको लेकर उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया।
आवेश में राजवीर ने तलवार से उस पर हमला बोल दिया। इससे समिता की मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद राजवीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। मैं घर में मौजूद हूं, मुझे पकड़कर ले जाओ।