फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Zym Owner

अवैध संबंधों के शक ने ले ली एक जान

Mon, 01 Sep 2014 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 01 Sep 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
Murder of Zym Owner

ऋषि नगर में स्थित शेप एक्स जिम के मालिक हनी शर्मा (39) की शनिवार देर रात कुछ हत्यारों ने सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब हनी शर्मा जिम बंद कर घर जाने की तैयारी में था।

विज्ञापन


घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। हनी का बड़ा भाई जतिंदर उसे ढूंढते हुए जिम पहुंचा तो खून से लथपथ शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हनी के पिता हैबोवाल स्थित जस्सियां रोड निवासी सोमनाथ शर्मा की शिकायत पर हंबड़ा रोड स्थित देव नगर निवासी राज कुमार राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक के जिम का मेंबर था आरोपी

Murder of Zym Owner

थाना पीएयू के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार ने बताया कि हनी शर्मा का ऋषि नगर मेन मार्केट में शेप एक्स के नाम से जिम है। आरोपी राज कुमार राजू हनी शर्मा के जिम में एक्सरसाइज करता था। कुछ समय पहले उसने अपनी पत्नी को भी जिम ज्वाइन कराया था।

राजू को शक था कि हनी शर्मा उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाना चाहता है। इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी भी हुई थी। उस समय जांच के दौरान पुलिस ने हनी शर्मा और राजू की पत्नी के मोबाइल कब्जे में ले लिए थे, लेकिन पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला था जिससे साबित हो सकता कि हनी और राजू की पत्नी के बीच कोई संबंध थे।

करीब एक सप्ताह पहले भी हनी पर कुछ युवकों ने हमला किया था, लेकिन उस समय हनी बाल बाल बच गया था। परिजनों ने राजू पर हत्या का आरोप लगाया है।

रॉड से हमला करके की हत्या

Murder of Zym Owner

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब सवा दस बजे हनी ने अपने जिम को ताला लगाया और घर जाने के लिए निकला तो राजू और उसके साथियों ने उसके सिर पर रॉड के साथ ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

उन्होंने हनी के मोबाइल फोन व अन्य सामान लिया और फरार हो गए। देर रात तक हनी घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन परेशान हो गए। उन्होंने फोन पर संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो रहा था।

उसे ढूंढते हुए परिजन जिम पहुंचे तो खून से लथपथ शव पड़ा मिला। एसएचओ सुरिंदर कुमार ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की तलाश में छापामारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed