फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of young son by parents

जानिए क्यों मां-बाप ने कर दी जवान बेटे की हत्या

Sat, 21 Jun 2014 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Sat, 21 Jun 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
murder of young son by parents

पंजाब के जिले लुधियाना के जगरांव में नशे में बेसुध होकर मां बाप के साथ मारपीट करने वाले बेटे से छुटकारा पाने के लिए दंपति ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बेटे की हत्या करने के बाद वह बेटे का अंतिम संस्कार करने के रोक लिया। पुलिस ने शव को चिता से उठवा कर कब्जे में लिया। जब जांच की तो पता चला कि दंपति ने ही अपने बेटे की निर्मम हत्या की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी सुरिंदर कुमार ने कहा कि गांव मल्ला निवासी पूर्व फौजी अजायब सिंह का नशेड़ी बेटा लखविंदर सिंह उर्फ प्रिंस नशे में बेसुध होकर रोजाना की तरह वीरवार की रात को अपनी मां कर्मजीत कौर के साथ मारपीट करने लगा था। जब अजाय ने प्रिंस को रोकने की कोशिश की तो वह उसके साथ भी झगड़ा करने पर उतारू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर किया था ईंट का वार

murder of young son by parents

प्रिंस की रोजाना हरकतों से तंग आए दंपति ने प्रिंस को पकड़ लिया और सिर पर ईंट मार कर उसके हाथ पैर बांध कर बिस्तर पर फेंक दिया। प्रिंस के सिर पर चोट लगने के कारण सारी रात खून चलता रहा, लेकिन माता पिता ने एक बार भी उसकी जानकारी नहीं ली। सुबह प्रिंस के ना जागने पर अजायब ने गांव के ही एक डाक्टर को बुलाया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। डीएसपी सुरिंदर कुमार के अनुसार प्रिंस की मौत हो जाने की डाक्टर की तरफ से पुष्टि करते ही दंपति ने अंतिम संस्कार की पुष्टि कर ली। गांव के शमशानघाट में शव को रख उस पर लकड़ी भी रख दी गई। इतने में थाना हठूर के एसएचटओ शिवकंवल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने पुलिस के सामने माना कि उन्होने ही प्रिंस की हत्या की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।

हालात ने अपने बेटे का कातिल बना दिया

murder of young son by parents

गांव मल्ला निवासी मृतक प्रिंस के पिता पूर्व फौजी अजायब सिंह ने कहा कि 5-6 साल से उनका बेटा लखविंदर सिंह उर्फ प्रिंस नशे में पड़ गया। वह सारा दिन नशा करता रहता था। नशे में डूबा प्रिंस जब भी घर आता लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाता।

अपनी मां को ही गालियां और हाथापाई करता था। उन्होंने कहा कि उनके दो और बेटे हैं। एक बहरीन और दूसरा दुबई में है। उनके लिए उनके पास रह रहा प्रिंस ही सब कुछ था लेकिन प्रिंस की नशे की आदत ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अजायब सिंह के अनुसार बीती रात भी प्रिंस ने सभी हद पार कर दी थी।

वह अपनी मां को गालियां ही नहीं बल्कि उसके साथ हाथापाई भी करने लग पड़ा था। उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। जिस औलाद से सेवा की उम्मीद हो वह मारपीट करे तो इसका दर्द वही जानता है जिस पर बीतती है। गुस्से में आकर उन्होंने प्रिंस को पकड़ लिया और जब वह नशे में उनके साथ हाथापाई करता रहा तो हाथ आई एक ईंट मार कर उसे बांध लिया।

आरोपी मां करमजीत कौर ने कहा कि प्रिंस को बड़े चाव के साथ पाला था। उसकी हर ख्वाइश पूरी की थी। आज दंपति पुलिस हिरासत में बेटे की मौत पर बेहद पछता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed