{"_id":"1811aca4023b93ae4d3e59d6e49c90e8","slug":"murder-of-young-man-by-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए रुपये मांगे तो मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार दिए रुपये मांगे तो मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Sat, 30 Aug 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुक्तसर के गांव गिलजेवाला में उधार दिए दो लाख रुपये वापस मांगने के बदले एक युवक को मौत मिली। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और करीब तीन माह पहले ही आस्ट्रेलिया से अपने गांव आया था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिलबाग सिंह पुत्र राजिंदर सिंह करीब तीन माह पहले आस्ट्रेलिया से लौटा था। उसने अपने गांव के ही कुलदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह से उधार दिए दो लाख रुपये लेने थे। जब उसने कुलदीप से पैसे मांगे तो दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन
रुपये लौटाने के बजाय कुलदीप और उसके साथियों ने दिलबाग पर 12 बोर राइफल से दो फायर कर दिए। जिससे दिलबाग गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में मुक्तसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां उसने जख्मों की पीड़ा न सहते हुए दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे थाना कोटभाई के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के चाचा बलकरन सिंह के बयान पर कुलदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह, जगमीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह और स्वर्ण सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गिलजेवाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।