{"_id":"e00f6b40d14e798364a41d57d89b3fa2","slug":"murder-of-young-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर युवती का शव प्लाट में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर युवती का शव प्लाट में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 17 Oct 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रामगढ़ के पास शुक्रवार को खाली प्लाट में अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। उसकी हत्या करने के बाद उसका शव प्लाट में फेंका गया था।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और सुखपाल सिंह लक्खओवाल की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक युवती की पहचान करने में जुटी हुई है। मृतक युवती की उम्र करीब बीस वर्ष बताई जा रही है।
थाना साहनेवाल के अधीन आती चौकी रामगढ़ के इंचार्ज दलबीर सिंह ने कहा कि शुक्रवार सुबह एनकेएच स्टील फैक्टरी के पास स्थित एक खाली प्लाट में शव पड़ा था। इसी दौरान सुखपाल सिंह वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने शव पड़ा देख तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
दलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुला कर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दलबीर सिंह के अनुसार युवती के नाक से खून बह रहा था और उसके गले पर भी निशान है।
विज्ञापन
जिससे आशंका है कि हत्यारों ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। उन्होंने कहा कि दुराचार होने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम के दौरान लड़की के स्वैब जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।