{"_id":"5de662b18ebc3e54f4463897","slug":"murder-of-woman-in-punjab-s-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडाः पड़ोसी के घर से आ रही थी रोने की आवाज, जाकर देखा तो उड़े होश, बिस्तर पर मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडाः पड़ोसी के घर से आ रही थी रोने की आवाज, जाकर देखा तो उड़े होश, बिस्तर पर मिली लाश
Wed, 04 Dec 2019 12:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बठिंडा कैंट की गोबिंद कालोनी में रहने वाले सेना के सिपाही की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद थाना कैंट पुलिस ने मृतका रजनी पत्नी गोपाल सिंह के पड़ोसी लांसनायक किशनपाल के बयान पर सिपाही के बडे़ भाई राम सिंह, छोटे भाई श्याम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
लांसनायक किशनपाल ने बताया कि सिपाही गोपाल सिंह अपनी पत्नी रजनी के साथ उनके पड़ोस में गोबिंद कालोनी के अंदर रह रहा था। सोमवार रात जब उनके पड़ोस में रहने वाले गोपाल के घर से रोने की आवाज आने लगी तो वह तुरंत उनके घर के अंदर चला गया।
विज्ञापन
वहां पर उसने देखा के सिपाही की पत्नी रजनी का शव बेड पर पड़ा था और उसके जेठ राम सिंह, देवर श्याम सिंह पास में खडे़ हुए थे। बयानकर्ता ने बताया कि उक्त जेठ एवं देवर ने मिलकर सिपाही की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। थाना कैंट के एएसआई कर्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने लांसनायक किशनपाल के बयान पर आरोपी जेठ राम सिंह और देवर श्याम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन